फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 09 Oct 2025 10:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ इंडिया ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए अपने Carens Clavis MPV लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट जोड़े हैं। इन नए वेरिएंट्स की बिक्री 13 अक्तूबर 2025 से सभी किआ शोरूम पर शुरू होगी।
विज्ञापन
Kia Carens Clavis - फोटो : Kia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किया इंडिया ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए अपने Carens Clavis MPV लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट जोड़े हैं। कंपनी ने नया HTX (O) वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा 19 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही Carens Clavis अब HTK+, HTK+ (O) और HTX (O) ट्रिम्स में 6-सीटर ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी। इन नए वेरिएंट्स की बिक्री 13 अक्तूबर 2025 से सभी किआ शोरूम पर शुरू होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट

नए HTX (O) वेरिएंट में क्या है खास
नए Carens Clavis HTX (O) वेरिएंट में अब पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अब 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, ड्राइव मोड सिलेक्ट (Eco, Normal, Sport), रिमोट इंजन स्टार्ट और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल किए गए हैं। ये सभी फीचर्स पहले सिर्फ टॉप ट्रिम्स में उपलब्ध थे। लेकिन अब इन्हें इस वेरिएंट में भी जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नए वेरिएंट्स और उनकी कीमतें
नए वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें करीब सवा 16 लाख रुपये से शुरू होती है, जो करीब सवा 19 लाख रुपये तक जाती है। नया HTX (O) ट्रिम, HTX+ के नीचे पोजिशन किया गया है और इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। यह वेरिएंट 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - MG Windsor EV Inspire Edition: एमजी विंडसर इंस्पायर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया

इंजन ऑप्शन
इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें तीन इंजन मिलते हैं - 
  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल
  • 1.5-लीटर टर्बो डीजल

यह भी पढ़ें - ABS: दोपहिया वाहन निर्माता एबीएस अनिवार्य करने की समय सीमा बढ़ाने की कर रहे हैं मांग, जानें वजह

फीचर्स
Carens Clavis में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। जैसे सेकंड-रो स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीट्स, जो थर्ड-रो में आसान एंट्री देती हैं। इसके अलावा 26.6-इंच डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, इंफोटेनमेंट-टेम्परेचर कंट्रोल स्वैप स्विच जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Affordable Cruiser Bikes: ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलें, जानें पावर और फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, रोलओवर सेंसर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार
विज्ञापन

किआ की उम्मीदें
किआ इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग हेड, अतुल सूद ने कहा, "हम अपने ग्राहकों के लिए Carens Clavis को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नए HTX (O) ट्रिम और 6-सीटर ऑप्शन के साथ हमने ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प दिए हैं। ताकि वे अपनी जरूरत के हिसाब से सही वर्जन चुन सकें।"

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें