फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: इन तीन कारणों से चलती हुई बाइक भी अचानक हो जाती है बंद, जानें क्या है समाधान

Tue, 02 Jan 2024 10:48 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लापरवाही के कारण बाइक को नुकसान होता है। ऐसे ही अगर बाइक का ध्यान न रखा जाए तो चलती हुई बाइक भी बंद हो जाती है। इसके क्या कारण होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर सफर के बीच में आपकी बाइक अचानक बंद हो जाती है तो इससे आपको परेशानी तो होती ही है साथ ही समय और खर्चा भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे तीन कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण चलती हुई बाइक भी बीच सफर में बंद हो सकती है।

विज्ञापन


स्पार्क प्लग का खराब होना
अगर बाइक का स्पार्क प्लग अचानक खराब हो जाए तो भी सफर के बीच में बाइक बंद हो सकती है। इसके अलावा अगर स्पार्क प्लग में कचरा आ जाता है तो भी बाइक बंद हो सकती है। इसलिए नियमित अंतराल पर बाइक के स्पार्क प्लग को निकालकर साफ करें। मकैनिक के पास जाने की जगह ऐसा आप घर पर भी कर सकते हैं। इंजन में लगा स्पार्क प्लग चूड़ी से टाइट होता है। इसे आसानी से घुमाकर निकाला जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन


एयर फिल्टर का चोक होना
एयर फिल्टर के जरिए बाइक के इंजन तक हवा पहुंचती है। एयर फिल्टर का काम हवा में से धूल मिट्टी को रोककर इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है। लेकिन अगर एयर फिल्टर की समय पर सफाई नहीं होती या बाइक को ज्यादा प्रदूषित जगहों पर चलाया जाता है तो भी एयर फिल्टर चोक हो जाता है। ऐसा होने पर भी बाइक बीच सफर में बंद हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

बाइक को दें आराम
देश में ज्यादातर 100 से 150 सीसी के बीच की बाइक्स को पसंद किया जाता है। इन बाइक्स में एयर कूल्ड तकनीक को दिया जाता है। अगर इन बाइक्स को लगातार कई किलोमीटर तक चलाया जाता है। तो कई बार इंजन ओवरहीट हो जाता है। जिससे भी बाइक अचानक बंद हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आप बाइक से सफर करते हैं तो कुछ किलोमीटर के बाद बाइक को आराम दें। इससे इंजन को तापमान कम करने में मदद मिलेगी और बिना परेशानी बाइक को चलाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें