DRDO's Wheeled Armoured Platform
- फोटो : ANI
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और महिंद्रा डिफेंस ने मिलकर व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म का एडवांस्ड वर्जन विकसित किया है। इस महाराष्ट्र के पुणे में चल रहे डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शित किया गया।
डीआरडीओ वैज्ञानिक नीलेश पटेल का कहना है, "यह वाहन सेंकड जेनरेशन का प्लेटफॉर्म है जिसमें बहुत सी भूमिका निभाने की क्षमता है... हमने परीक्षण किए हैं और इसने भूमि और जल गतिशीलता परीक्षणों दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह हल्का और कॉम्पैक्ट है और इसमें बैलिस्टिक सुरक्षा बढ़ी है। इसकी तुलना अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय समान प्रणालियों से बहुत अच्छी तरह से की जा सकती है, और यह कई पहलुओं में उनसे बेहतर है, खासकर अमेरिका के Stryker (स्ट्राइकर) बख्तरबंद वाहनों की तुलना में... यह वाहन प्लेटफॉर्म महिंद्रा डिफेंस के सहयोग से निर्मित किया गया है..."