भारत सहित दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति ग्राहकों का रूझान बढ़ रहा है। लेकिन कुछ गलतियां करने के कारण बड़ी समस्याएं आने का खतरा भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी तीन गलतियों को इलेक्ट्रिक कारों में करने से बचना चाहिए।
पूरी बैटरी का न करें उपयोग
इलेक्ट्रिक कारों में बैटरी का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। अगर बैटरी का ध्यान न रखा जाए तो फिर भविष्य में बड़ी परेशानी सामने आती हैं। कभी-भी इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी में बैटरी का पूरा उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर कार की बैटरी 10 से 20 फीसदी तक रह जाती है, तो कार को चार्ज करने के लिए रोकना बेहतर रहता है। ऐसा करने से बैटरी की उम्र को कम होने से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
न करें फास्ट चार्जिंग का उपयोग
इलेक्ट्रिक कार में बैटरी को चार्ज करने के लिए सामान्य और फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है। ज्यादातर लोग कम समय में बैटरी को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर का उपयोग करते हैं। लगातार इस तरह के चार्जर से बैटरी को चार्ज करने में भले ही समय कम लगता है। लेकिन इसका लंबे समय तक उपयोग करने से बैटरी पर खराब असर होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम फास्ट चार्जर का उपयोग इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को चार्ज करने में किया जाए।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
समय पर सर्विस
अन्य कारों की तरह की इलेक्ट्रिक कारों की सर्विस को भी समय पर करवाना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ कार की उम्र बढ़ती है। बल्कि कार की बैटरी और मोटर को भी लंबे समय तक बिना परेशानी चलाया जा सकता है। सर्विस के समय कई बार बैटरी और मोटर के लिए जरूरी अपडेट किए जाते हैं। साथ ही अन्य परेशानियों को भी दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज