अमर उजाला
Thu, 18 January 2024
सभी कारों में कई तरह के पार्ट्स लगाए जाते हैं, जिनके सही से काम करने पर कार चलती है।
कार चलाने के लिए ड्राइव बेल्ट भी काफी जरूरी पार्ट होता है।
ड्राइव बेल्ट को रबड़ या पॉलिमर जैसी चीजों से बनाया जाता है, जो उच्च तापमान में भी काम करती है।
ड्राइव बेल्ट कार के जरूरी हिस्सों को पावर की सप्लाई देने का काम करती है।
इनमें एसी, अल्टरनेटर, स्टीयरिंग और वाटर पंप जैसे पार्ट शामिल होते हैं।
अगर यह खराब हो जाती है, तो कार स्टार्ट करने के बाद अलग तरह की आवाज आती है।
इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी में न करें ये गलतियां, होगी परेशानी