अभियान के तहत पहले दिन दोपहिया, कार और ई-रिक्शा समेत कुल 213 वाहन जब्त किए गए। पिछले साल मार्च में इसी तरह का अभियान शुरू हुआ था, जो कई महीनों तक चला था। उसके बाद हाल के वर्षों में पुराने वाहनों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक शहर में 55 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द किया जा चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर ये एंड-ऑफ-लाइफ (जीवन के अंत) वाले वाहन शहर की सड़कों पर या सार्वजनिक क्षेत्रों में पार्क किए गए पाए जाते हैं, तो उन्हें सीधे स्क्रैपिंग यार्ड में भेज दिया जाएगा।
क्या आपका वाहन सुरक्षित है?
अगर आपके पास दिल्ली में कोई पुराना वाहन है, तो आपके सामने तीन विकल्प होंगे। पहला, अपने पुराने वाहनों को निजी पार्किंग स्थलों पर पार्क करें। दूसरा, एक साल के भीतर वाहन को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन करें। और तीसरी, किसी पंजीकृत एजेंसी के जरिए उसे कबाड़ में बेच दें।