फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Vehicles In Delhi: दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने वाहन मिलेंगे वापस, कोर्ट ने रखी खास शर्त

Wed, 23 Aug 2023 03:44 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पुराने जब्त हुए वाहनों को वापस दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से खास शर्त रखी गई है। यह शर्त क्या है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हाई कोर्ट ने राजधानी के लोगों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें ऐसे जब्त किए वाहनों को वापस लिया जा सकेगा जिनकी उम्र 10 और 15 साल हो चुकी है। इसके लिए कोर्ट की ओर से क्या शर्त रखी गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


मिली बड़ी राहत
दिल्ली में ओवर एज हो चुके कई वाहनों को जब्त किया गया था। जिनको वापस लौटाने के आदेश दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली के कई लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि इसके लिए कोर्ट की ओर से शर्त भी रखी गई है, जिसका लोगों को पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


रखी यह शर्त
कोर्ट ने यह शर्त रखी है कि जिन वाहनों की उम्र पूरी हो चुकी है और उसके बाद उन्हें जब्त किया गया है। ऐसे वाहनों को निजी स्थानों पर स्थाई रूप से पार्क करना होगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इन वाहनों को शहर की सीमा से हटाने का वचन देना होगा। कोर्ट ने कहा कि ऐसी नीति का उद्देश्य कारों को जब्त करना नहीं बल्कि प्रदूषण को कम करना है। अगर कोई वाहन मालिक इस शर्त का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन


सरकार को दिया निर्देश
इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह इससे जुड़ी नीति बनाए और उसका प्रचार करें। जिससे जनता को इसकी जानकारी मिल पाए। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान 15 साल और 10 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए अधिकारियों द्वारा कारों को जब्त करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

याचिका पर सुनवाई करते हुए रखी शर्त
जानकारी के मुताबिक एक याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी कि उनके लिए भावनात्मक रूप से जुड़ी उनकी कार को साल की शुरुआत में अवैध तरीके से बिना कोई नोटिस दिए जब्त कर लिया गया था। जबकि गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी हुई थी। वकील पीयूष शर्मा और आदित्य एन प्रसाद द्वारा प्रस्तुत याचिकाकर्ता ने बताया कि वह उस कार को नहीं चला रही थी जिसे वर्ष 2000 में खरीदा गया था और वह इसे इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का इरादा रखती थी। इसी तरह, एक अन्य याचिकाकर्ता ने अपनी 12 साल पुरानी डीजल कार की जब्ती को चुनौती दी, जिसे "केवल डेंटिंग, पेंटिंग और अन्य विविध विद्युत कार्यों के लिए पार्क किया गया था, जो कि दूसरे राज्य में कार के निपटान के लिए जरूरी था"। वकील साहिल मोंगिया द्वारा प्रस्तुत याचिकाकर्ता ने कहा कि कोई भी कानून पुराने डीजल वाहनों को रखने पर रोक नहीं लगाता है और वाहन को कब्जे में लेने से पहले उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें