For Reference Only
- फोटो : tata motors
कैसे हैं फीचर्स
ह्यूंदै की ओर से वेन्यू के नाइट एडिशन में ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ ही ब्लैक पेंटस्कीम को दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री पर ब्रॉस कलर से हाईलाइट किया गया है। इसमें इलेक्ट्रोक्रोमिक मिरर, आईआरवीएम, ब्लैक पेंट फ्रंट ग्रिल, लोगो, ब्लैक पेंट अलॉय व्हील्स के साथ रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स, ड्यूल कैमरा डैशकैम जैसे फीचर्स को दिया गया है। वहीं टाटा नेक्सन के डॉर्क एडिशन में भी ब्लैक के साथ रेड कलर की थीम को रखा गया है। एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई जगहों पर ब्लैक के साथ रेड कलर की हाइलाइट को देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, पियानो ब्लैक ट्राई एरो ग्रिल के साथ रेड इंसर्ट, ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड कलर की सीट्स, वायरलैस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड सीट्स, सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज