Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भारतीय बाजार में अपनी पहली एसयूवी Elevate (एलिवेट) को जून में पेश करने के बाद अब 4 सितंबर को इसे लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मिड-साइज एसयूवी अब तक कार निर्माता की लाइन-अप में एकमात्र एसयूवी होगी। मॉडल के लिए बुकिंग 3 जुलाई को शुरू की गई थी, जबकि लॉन्च के तुरंत बाद डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। एलिवेट दुनिया के किसी भी अन्य बाजार से पहले भारतीय कार बाजार में एंट्री करेगी। जिससे पता चलता है कि जापानी वाहन निर्माता के लिए भारतीय बाजार कितना अहम है।
विज्ञापन
2 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन
होंडा एलिवेट एसयूवी को चार वैरिएंट्स - एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया जाएगा। कार निर्माता शुरुआत में एसयूवी को सात सिंगल कलर ऑप्शंस - प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मेटैलिक, ओब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक और फीनिक्स ऑरेंज पर्ल के साथ पेश करेगा।
सीवीटी वैरिएंट्स में तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे - क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ फीनिक्स ऑरेंज पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रूफ के साथ रेडियंट रेड मेटैलिक।
विज्ञापन
3 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
लुक और डिजाइन
एलिवेट मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में होंडा की नई पेशकश है जिसका बाहरी डिजाइन काफी मजबूत और बोल्ड है। गाड़ी का अगला भाग बेहद आकर्षक है, साथ ही इसमें शार्प कैरेक्टर लाइंस एवं अनूठी रियर डिजाइन दी गई हैं जिससे सड़क पर इस एसयूवी की दमदार मौजूदगी का अनुभव होता है। होंडा के मैन मैक्सिमम मशीन मिनिमम डिजाइन सिद्धांतों पर आधारित, एलिवेट में टॉपक्लास व्हीलबेस के साथ शानदार स्पेस वाला इंटीरियर केबिन, विशाल हेडरूम, नी रूम और लेगरूम दिया गया है।
साइज
होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 458 लीटर की जगह (कार्गो स्पेस) है।
4 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
इंजन पावर
एलिवेट वीटीसी के साथ 1.5 लीटर के i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 6 स्पीड एमटी और कॉन्टिन्यूसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (सीवीटी) के अनुकूल है। यह 89 kW (121 PS) का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।
विज्ञापन
5 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
माइलेज
होंडा एलिवेट के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 15.31 किमी प्रति लीटर और इसके पेट्रोल सीवीटी वर्जन का माइलेज 16.92 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये एआरएआई-प्रमाणित माइलेज आंकड़े हैं और रियल-वर्ल्ड माइलेज ड्राइविंग स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होगी।
पावरट्रेन
एआरएआई माइलेज
Petrol MT
15.31 किमी प्रति लीटर
Petrol CVT
16.92 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन
6 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
फीचर्स
होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में सुरक्षा को लेकर होंडा की प्रतिबद्धता जाहिर होती है। एलिवेट में कई ऐक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी टेक्नोलॉजीज दी गई हैं जिसमें कि होंडा सेंसिंग का एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएस) की एपप्लीकेशन भी शामिल है।
एलिवेट होंडा कनेक्ट के फीचर्स से लैस है। होंडा कनेक्ट एक कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस है, जो यूजर्स को दूर से ही अपनी कार पर नियंत्रण रखने की इजाजत देता है और उन्हें ज्यादा बेहतर सुविधा के लिए महत्वपूर्ण नोटिफिकेशंस की ताजा जानकारी मिलती है।
मुकाबला
लॉन्च होने पर Honda Elevate SUV का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी कारों से होगा।