e-Alfa Mini की लॉन्चिंग के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एमडी डॉ. पवन गोयनका।
- फोटो : mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ई-रिक्शा के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने e-Alfa Mini नाम की ई-रिक्शा लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस ई-रिक्शा को कोलकाता, लखनऊ और देश के अलग-अलग हिस्सों में भी बेचा जाएगा। खास बात है कि यह ई-रिक्शा एक बार चार्ज होकर 85 किमी. का सफर तय कर पाएगी। ई-रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 kmph की दी गई है।
पढ़ें: Harley-Davidson ने 2.5 लाख तक घटाई अपनी बाइकों की कीमत, जानिए अब कितने में मिलेंगी
ई-एल्फा मिनी में 120 Ah की बैटरी और 1000 W की मोटर दी गई है। मंहिंद्रा का कहना है कि इस ई-रिक्शा को लॉन्चिंग से पहले एक लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी और इंट्रा-सिटी मूवमेंट के लिहाज से बनाया गया है।