फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3: सिट्रोएन ने यूरोप में C3 कार नहीं चलाने के लिए जारी की चेतावनी, क्या भारत में भी है चिंता की बात?

Wed, 18 Jun 2025 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रेंच ऑटो कंपनी Citroen (सिट्रोएन) ने यूरोप में C3 और DS3 मॉडल के मालिकों से कहा है कि वे तुरंत अपनी गाड़ियां चलाना बंद कर दें। यह चेतावनी एक हालिया हादसे के बाद जारी की गई है जिसमें एक महिला की मौत एयरबैग फटने से हो गई थी।
विज्ञापन
Citroen C3 - फोटो : Citroen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंच ऑटो कंपनी Citroen (सिट्रोएन) ने यूरोप में C3 और DS3 मॉडल के मालिकों से कहा है कि वे तुरंत अपनी गाड़ियां चलाना बंद कर दें। यह चेतावनी एक हालिया हादसे के बाद जारी की गई है जिसमें एक महिला की मौत एयरबैग फटने से हो गई थी। कंपनी ने कहा है कि इन गाड़ियों में Takata (टकाटा) कंपनी के डिफेक्टिव एयरबैग लगे हो सकते हैं। जो दुर्घटना के वक्त फटकर जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा

4.4 लाख गाड़ियां प्रभावित, रीकॉल की तैयारी में कंपनी
सिट्रोएन की इस चेतावनी से यूरोप में करीब 4.41 लाख C3 और DS3 कारें प्रभावित हो रही हैं। इतना ही नहीं, कंपनी पहले से ही पिछले साल से लाखों कारें रिकॉल कर रही है। फ्रांस की एक न्यूज एजेंसी ने बताया है कि कंपनी अब प्रभावित गाड़ियों के लिए आधिकारिक रूप से रीकॉल शुरू करने जा रही है।

यह भी पढ़ें - Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह

2014 से चल रहा है टकाटा एयरबैग का घोटाला
टकाटा एयरबैग स्कैंडल कोई नया मामला नहीं है। 2014 में पहली बार यह सामने आया था कि कुछ टकाटा एयरबैग दुर्घटना के दौरान ठीक से काम नहीं करते और फट जाते हैं। जिससे गाड़ी में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आ सकती हैं या उनकी जान भी जा सकती है। अब तक फ्रांस में ही ऐसे दोषपूर्ण एयरबैग से 13 मौतें हो चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें - Rare Earths: भारत की ऑटो इंडस्ट्री को चीन के प्रतिबंध से बड़ा झटका नहीं, यहां 95% गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की

फ्रेंच सरकार की सख्ती के बाद लिया गया फैसला
हाल ही में एक 37 साल की महिला की मौत के बाद फ्रांस सरकार ने Stellantis (स्टेलेंटिस) ग्रुप की सिट्रोएन को तुरंत कड़े कदम उठाने को कहा। पहले तक कंपनी सिर्फ यह कह रही थी कि ग्राहक अपनी गाड़ी लेकर वर्कशॉप आएं और एयरबैग बदलवाएं। लेकिन अब पहली बार उन्होंने 'स्टॉप ड्राइव' का अलर्ट जारी किया है। कंपनी के सीईओ जेवियर चार्डन ने कहा, "हालात को देखते हुए हमने गाड़ियां चलाने से रोकने का फैसला लिया है ताकि रिपेयर का काम तेजी से किया जा सके।"

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स 

सिर्फ सिट्रोएन नहीं, और भी कंपनियां हैं चपेट में
टकाटा एयरबैग की वजह से सिर्फ सिट्रोएन ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई बड़ी कार कंपनियां परेशान हैं। Volkswagen (फॉक्सवैगन), Nissan (निसान), BMW (बीएमडब्ल्यू), और Toyota (टोयोटा) जैसी कंपनियां भी लाखों गाड़ियों को रीकॉल कर चुकी हैं, क्योंकि उनमें भी टकाटा एयरबैग लगे थे।

यह भी पढ़ें - New Vehicles: 2050 तक भारत में वाहनों की संख्या में होगी दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी! रिपोर्ट में बताई वजह
विज्ञापन

क्या भारत में Citroen C3 मालिकों को चिंता करनी चाहिए?
सिट्रोएन भारत में भी C3 मॉडल बेचती है, साथ ही Basalt (बैसाल्ट), Aircross (एयरक्रॉस), eC3 और C5 Aircross (सी5 एयरक्रॉस) जैसे मॉडल भी कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं। हालांकि, अब तक सिट्रोएन इंडिया ने भारत में बेची जा रही C3 गाड़ियों के लिए ऐसा कोई स्टॉप ड्राइव अलर्ट या रीकॉल नोटिस जारी नहीं किया है। ऐसे में भारत के ग्राहक फिलहाल चिंतित न हों, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। अगर आप C3 चला रहे हैं तो कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा आते ही उसे गंभीरता से लें।

यह भी पढ़ें - Bajaj Chetak 3001: बजाज चेतक 3001 हुआ लॉन्च, अब ये है कंपनी का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें