अगर आप ट्रैफिक में कार चलाकर काफी थक जाते हैं। साथ ही अपने लिए नई एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किस एसयूवी को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
भारत में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच कार चलाना काफी मुश्किल काम होता है। लगातार गियर बदलने और क्लच दबाने से काफी ज्यादा थकान हो जाती है। अगर आप अपने लिए कम कीमत में किसी एसयूवी को खरीदना चाहते हैं। तो हम इस खबर में आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा पंच
टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी में मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर इंजन दिया जाता है। जिससे 88 हॉर्स पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
ह्यूंदै एक्सटर
ह्यूंदै एक्सटर को पावर देने वाला 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो पेट्रोल पर चलने पर 83 बीएचपी और 114 एनएम जेनरेट करता है। एसयूवी का पेट्रोल वर्जन एएमटी के विकल्प के साथ आता है। एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स से भी मिलते हैं।
रेनो काइगर
रेनो काइगर में कंपनी की ओर से एक लीटर इंजन मिलता है, जिससे 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। काइगर के बेस वैरिएंट में एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, रूफ रेल, 8.9 सेमी एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मारुति फ्रॉन्क्स
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स एसयूवी को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें पांच ट्रिम्स का विकल्प मिलता है, जिनमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा शामिल हैं। साथ ही दो पेट्रोल इंजन विकल्प 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड मिलते हैं। टर्बो इंजन से 98.6 बीएचपी पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 88.5 बीएचपी और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।