फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Highway In NE: नॉर्थ ईस्ट को 10 सालों में मिले तीन लाख करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट-गडकरी

Tue, 31 Oct 2023 02:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तर पूर्व भारत के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार नॉर्थ ईस्ट राज्यों में विकास को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
Nitin Gadkari - फोटो : Nitin Gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 सालों में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से दी गई मंजूरी के कारण क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 45 फीसदी बढ़ गई है।

विज्ञापन


बंद हो सकती हैं परियोजनाएं
हालाँकि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों से कहा कि नागालैंड और मेघालय जैसे कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर इन मुद्दों को जल्द ही हल नहीं किया गया तो परियोजनाएं बंद भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन


10 सालों में बने हाइवे
असम में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले 10 सालों में पूर्वोत्तर को 2,89,425 रुपये की परियोजनाएं दी गई हैं। इनमें आगामी, चालू और पूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

असम के लिए दो योजनाओं की मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2014 में लगभग 10,800 किलोमीटर से बढ़कर अब 15,740 किलोमीटर हो गई है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने असम के लिए दो योजनाओं के तहत 800 करोड़ रुपये की मंजूरी की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें