फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: आग से कार को कैसे रखें सुरक्षित, इन जरूरी टिप्स को न करें नजरअंदाज

Sat, 20 Apr 2024 06:11 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में अक्सर कार में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती है। अगर आप भी अपनी कार को आग से बचाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें। यहां पर आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारों में आग लगने की घटनाएं अक्सर आती रहती हैं। कई बार थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कार में आग लग जाती है। वहीं, कई बार किसी उपकरण की खराबी की वजह से भी गाड़ी में आग लग जाती है। इसके अलावा अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो अक्सर कार का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है और कार हादसे का शिकार हो जाती है। ऐसे में कार को आग लगने से कैसे बचाया जाए, जानिए डिटेल।

विज्ञापन

नियमिय सर्विस जरूरी

कार में आग लगने की घटनाएं कई बार कार की सर्विस नहीं होने से भी होती है। जी हां, कार को आग से बचाने के लिए जरूरी है कि नियमित कार की सर्विस करवाएं। सर्विस के दौरान किसी भी तरह की खराबी को ठीक किया जा सकता है। हालांकि, कार की सर्विस को हमेशा वैध मैकेनिक से ही करवाएं। 

नाजुक उपकरणों पर रखें नजर

कार को स्टार्ट करने से पहले उसके जरूरी पार्ट्स को चेक करें। कार का ऑयल लिड, कार की बैटरी ज्यादा गर्म तो नहीं है। इसके साथ ही कार के नाजुक उपकरणों की भी एक बार जांच करनी चाहिए।

ज्यादा एक्ससरीज से बचें

अक्सर देखा गया है कि कार मालिक कार पर बिना जरूरी एक्ससरीज का इस्तेमाल करते हैं। कार पर डिजाइनर लाइट, आफ्टरमार्केट ऑडियो सिस्टम और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कार की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और उसमें शॉर्ट सर्किट हो जाता है। 

वैध सीएनजी किट लगाएं

ईंधन के दाम अभी भी काफी अधिक हैं। ऐसे में काफी लोग कारों में सीएनजी किट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी सीएनजी किट लगवाने की सोच रहे हैं तो ओईएम वैध सीएनजी किट को ही कार में लगवाएं। काफी लोग कार में आफ्टरमार्केट सीएनजी किट लगाते हैं, इस वजह से गैस लीक और फिर आग की घटना घट जाती है। 
विज्ञापन

असली चार्जर का करें इस्तेमाल

कार ड्राइविंग के दौरान लोग फोन चार्जर भी रखते हैं। ऐसे में इसका ध्यान रखें कि हमेशा असली और वैध कंपनी का ही फोन चार्जर इस्तेमाल करें। कई बार लोग नकली फोन चार्जर का यूज करते हैं, जिसकी वजह से चार्जर में आग लगने पर कार को भी नुकसान हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें