कार के कई उपकरण ऐसे होते हैं, जो कि काफी नाजुक होते हैं। कार के कुछ अंदरुनी उपकरण जैसे एसी वेंट्स गाड़ी का एक अहम उपकरण होता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लगातार चलाने से एसी वेंट्स में गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में लोगों के लिए ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए एसी वेंट्स को साफ करना बेहद जरूरी है। कम से कम महीने में एक बार एसी वेंट्स की साफ कपड़े सफाई करें। ब्रश के जरिए भी इसकी सफाई की जा सकती है।