अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज को बढ़ाना चाहता हैं तो किसी भी रुट की पहले से ही योजना बना लें। ऐसा करके आप ईवी वाहन की रेंज में बढ़ोतरी कर सकते हैं। अगर आप पहले से एक निर्धारित रुट से चलते हैं तो आप ईवी वाहनों के फीचर्स का सही इस्तेमाल कर सकेंगे। कई ईवी वाहनों में नेविगेशन की मदद भी मिलती है।
इलेक्ट्रिक वाहन में कभी भी गैर-जरूरी एक्ससरीज का इस्तेमाल न करें। ईवी कार में बिना जरूरत की एक्ससरीज लगाने से उस पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसा करने पर ईवी को अधिक पावर जेनरेट करनी पड़ती है। अतिरिक्त एक्ससरीज की वजह से ईवी कार की बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है।
इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज बढ़ाने के लिए टायर प्रेशर एक अहम भूमिका निभाता है। किसी भी राइड पर जाने से पहले टायर प्रेशर की जांच जरूर करें। ऐसा करने से ईवी की पूरी क्षमता प्रभावित होती है।
आजकल अधिकतर ईवी कारों में रिजेन ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा रहा है। इस ब्रेकिंग सिस्टम में एनर्जी की काफी बचत होती है। साथ ही इससे ईवी वाहन की रेंज पर असर पड़ता है। बाजार में कई ईवी वाहनों में सिंगल पैडल ड्राइव मोड दिया गया होता है। इस सिस्टम की वजह से कार की बैटरी भी जल्दी चार्ज हो जाती है।
अक्सर देखा गया है कि ईवी वाहनों में कम रोलिंग वाले टायरों का इस्तेमाल होता है। ये रेंज बढ़ाने का काम करता है। अगर आप ईवी वाहन की रेंज में इजाफा करना चाहते हैं तो कार में स्पोर्टियर टायर का इस्तेमाल न करें। इन टायरों से कार को ग्रिप अच्छी मिलती है, मगर ये रेंज पर बुरा असर डालती है।
अंत में आप इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज बढ़ाने के लिए गाड़ी को सही तरीके से चलाएं। सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त कभी भी अचानक से ब्रेक का इस्तेमाल न करें। साथ ही एकदम से स्पीड में भी इजाफा न करें। ड्राइविंग के दौरान ऐसा करने से बचें।