अगर कार कंपनियां गाड़ी के बीच स्टीयरिंग व्हील देंगी तो इससे ड्राइवर को बड़ी दिक्कत हो सकती है। दरअसल, कार चलाने के लिए ड्राइवर को देखने में परेशानी हो सकती है। साथ ही हादसों में भी इजाफा हो सकता है। ड्राइवर को कार चलाने के लिए उचित दृष्टि मिलें, इसलिए वाहन निर्माता कार के दाई या फिर बाई तरफ स्टीयरिंग व्हील देते हैं।
कार के बीच में स्टीयरिंग व्हील न देने के पीछे एक और वजह है। दरअसल, कार में आगे दोनों तरफ गेट होते हैं, मगर ड्राइवर के बीच में बैठने से उसे बाहर जाने में परेशानी होगी। इसके साथ ही आगे की ओर मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स जैसे- एयरबैग्स और सीट बेल्ट का सही से फायदा नहीं मिल सकेगा।
यह तो आप जानते ही होंगे कि कार में आगे की तरफ ड्राइवर के साथ एक यात्री बैठ सकता है। अगर कार के बीच में स्टीयरिंग व्हील दी जाए तो कार में बैठने का सिस्टम बिगड़ जाएगा। कार में बैठने के लिए सीटों की संख्या कम हो जाएगी। यही वजह है कि कार निर्माता गाड़ियों की साइड में ही स्टीयरिंग व्हील देते हैं।