फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: मस्क ने मोदी को चुनाव में जीत की दी बधाई, कहा- भारत में 'रोमांचक काम' करने को लेकर उत्साहित हूं

Sat, 08 Jun 2024 12:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है। अरबपति मस्क ने कहा कि वह अपनी कंपनियों द्वारा भारत में "रोमांचक काम" किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Elon Musk and PM Modi - फोटो : X/@PMOIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है। अरबपति मस्क ने कहा कि वह अपनी कंपनियों द्वारा भारत में "रोमांचक काम" किए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। मोदी को 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
विज्ञापन

52 वर्षीय मस्क ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में आपकी जीत पर @narendramodi को बधाई! भारत में मेरी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले रोमांचक काम का बेसब्री से इंतजार है।" यह बधाई संदेश टेस्ला और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ द्वारा अप्रैल में "बहुत भारी टेस्ला दायित्वों" के कारण भारत की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित करने के दो महीने बाद आया है।

मस्क के 21 और 22 अप्रैल को भारत में रहने की उम्मीद थी और वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले थे। लेकिन उन्होंने बाद में एक्स पर लिखा कि वह इस साल के आखिर में भारत आने के लिए उत्सुक हैं।

पिछले साल जून में, मस्क ने मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की और कहा कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।

उनके प्रस्तावित दौरे से ऐसी उम्मीदें बढ़ गई थीं कि वह इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के साथ-साथ अपने सैटकॉम वेंचर स्टारलिंक के लिए देश में अपनी दुकान खोलने की योजना का एलान करेंगे।

यह भी उम्मीद थी कि मस्क टेस्ला के लिए भारत में अपनी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना का एलान करेंगे। और इसमें अरबों डॉलर का निवेश हो सकता है और जल्द से जल्द भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों को बेचने का रास्ता भी तय हो सकता है।

सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही नहीं, बल्कि वह अपने सैटेलाइट इंटरनेट व्यवसाय स्टारलिंक के लिए भी भारतीय बाजार पर नजर रख रहे हैं। जिसके लिए विनियामक मंजूरी का इंतज़ार है।

मस्क ने पहले भी भारत में टेस्ला कारों को बेचने के लिए आयात शुल्क में कमी की मांग की थी।
विज्ञापन

मस्क की अप्रैल में भारत यात्रा की योजना सरकार द्वारा नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की घोषणा के बाद आई। जिसके तहत 500 मिलियन अमरीकी डालर के न्यूनतम निवेश के साथ देश में मैन्युफेक्चरिंग यूनिट लगाने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाएगी। माना जा रहा था कि इस कदम का मकसद टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें