अपनी कार को लंबे समय तक छोड़कर जा रहे हैं तो कार को पार्क करने से पहले उसमें कुछ भी जरूरी चीज न छोड़ें। अक्सर कई बार लोग जल्दबाजी में कोई कीमती सामान कार में ही भूल जाते हैं, मगर बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी बाहर की पार्किंग में कार को पार्क कर रहे हैं तो आराम से एक बार कार को चेक कर लें कि कुछ सामान कार में तो नहीं रह गया है। सबकुछ चेक करने के बाद ही कार को लॉक करें।
लंबी छुट्टियों पर जाने से पहले कार के टायरों में हवा का स्तर थोड़ा ज्यादा रखें। दरअसल, ऐसा करने से जब ट्रिप से वापस आएंगे तो कार के टायरों की स्थिति अधिक खराब नहीं होगी। इसके साथ ही यह भी देख लें कि टायरों में किसी तरह की लीकेज या फिर कोई डैमेज तो नहीं है। अगर कार के टायर ज्यादा पुराने हैं तो उसे भी सही करवाकर जाएं, वरना वापस लौटने के बाद परेशानी उठानी होगी।
अगर आप लंबे समय तक कार को छोड़कर किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कार के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें या फिर नहीं। इसका सही जवाब है कार को लंबे वक्त तक पार्क करने जा रहे हैं तो हैंडब्रेक का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय कार के स्टॉपर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कार सुरक्षित रहेगी और कार को कोई नुकसान भी नहीं होगा।