फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: समय से पहले काला हो जाता है कार का इंजन ऑयल, जानें क्या हैं कारण और कैसे करें बचाव

Mon, 01 Jan 2024 03:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी भी कार में समय पर इंजन ऑयल का काला हो जाना सामान्य होता है। लेकिन अगर समय से पहले ऐसा होता है तो क्या कारण हो सकते हैं और कैसे बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार को अगर लंबे समय तक उपयोग करना है, तो इंजन का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। कई लोगों की लापरवाही के कारण इंजन ऑयल समय से पहले काला होने लगता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसा किन कारणों से होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन


कब काला होता है इंजन ऑयल
इंजन की उम्र बढ़ाने के लिए समय पर इंजन ऑयल बदलना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपकी कार का इंजन ऑयल जल्दी काला हो जाता है तो इसका कारण क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता है। इसके साथ ही इंजन में मौजूद गंदगी और कॉर्बन को साफ करने के कारण भी इंजन ऑयल का रंग समये से पहले काला हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इंजन में आ सकती है परेशानी
ऑयल के ज्यादा काला होने के कारण इंजन पर नकारात्मक प्रभाव होता है। वहीं अगर यह जरूरत से ज्यादा काला हो जाए तो इंजन सीज होने का खतरा भी हो सकता है। दरअसल, इंजन ऑयल में जो चिकनाहट होती है। उससे इंजन के हर हिस्से को जरूरी लुब्रिकेशन मिलती है। लेकिन अगर इंजन ऑयल काला हो जाता है तो इंजन के पार्ट्स को जरूरी लुब्रिकेशन नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन


कम हो जाती है उम्र
अगर समय पर इंजन ऑयल न बदलवाया जाए तो इंजन ऑयल काला हो जाता है। ऐसे में इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है। जरूरी लुब्रिकेशन न मिलने से इंजन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं और इससे वाहन की उम्र कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कब बदलें इंजन ऑयल
सामान्य तौर पर हर बार सर्विस करवाने के समय ही इंजन ऑयल बदला जाता है। जब भी इंजन ऑयल बदला जाता है तो मेकैनिक उसे एक कंटेनर में इकट्ठा कर लेता है। उस समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कार में इंजन ऑयल ज्यादा कम तो नहीं है। या फिर ज्यादा काला तो नहीं है। अगर ऐसा है तो मेकैनिक से परेशानी ठीक करने की जानकारी ले सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें