फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजेरो के दामों में 2 लाख तक की कमी

Sat, 20 Oct 2012 01:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हिन्दुस्तान मोटर्स ने पजेरो स्पोर्ट की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 1.87 लाख रुपये कम किए जाने की घोषणा की है। इस कमी के बाद पजेरो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 24.43 लाख से घटकर 22.56 लाख रुपये रह जाएगी। कंपनी का कहना है कि दाम में कटौती चेन्नई के निकट तिवल्लूर में पजेरो का निर्माण शुरू हो जाने पर की गई है। हिन्दुस्तान मोटर्स ने बताया कि अगले साल तक पजेरो का उत्पादन बढ़ाकर 30 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदुस्तान मोटर्स के प्रबंध निदेशक उत्तम बोस ने कहा कि देश में हाल के दिनों में स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (एसयूवी) की मांग काफी बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि पजेरो घरेलू बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी। एसयूवी सेग्मेंट की प्रीमियम कारों में कंपनी का लक्ष्य 20 फीसदी हिस्सेदारी का है। उन्होंने बताया कि पजेरो स्पोर्ट का उत्पादन 400 यूनिट तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


बोस ने कहा कि बदलती लाइफस्टाइल में लोग ऐसे व्हीकल को पसंद कर रहे हैं जिन्हें अच्छी सड़कों के साथ ही ग्रामीण सड़कों पर भी चलाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें