For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर मार्च 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक क्विड को खरीदने पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.70 लाख रुपये से होती है।
क्विड के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी मार्च महीने में 37 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर पांच हजार रुपये, सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र