फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Discount on Renault Cars: जुलाई में खरीदें रेनो की कार, मिल रहा 77 हजार रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

Tue, 11 Jul 2023 01:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रेंच कार निर्माता रेनो भारत में जुलाई महीने में अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी तीनों कारों पर 31 जुलाई 2023 तक तगड़े डिस्काउंट की पेशकश की है।
 
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only - फोटो : renault india
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की ओर से जुलाई महीने में भी कारों पर तगड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का फायदा 31 जुलाई 2023 तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट ऑफर में कंपनी की ओर से कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई ऑफर दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पूरे पोर्टफोलियो पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
रेनो Kwid - फोटो : सोशल मीडिया
रेनो क्विड पर कितना डिस्काउंट
रेनो की छोटी हैचबैक और भारत में काफी पसंद की जाने वाली कार क्विड पर जुलाई 2023 में अधिकतम 57 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी क्विड पर कंपनी 57 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर अलग-अलग कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्विड पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक क्विड को खरीदने पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और सभी वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। रेनो क्विड की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 4.70 लाख रुपये से होती है।

क्विड के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी जुलाई महीने में 57 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 15 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ खास वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है और लॉयल्टी कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन

3 of 4
For Reference Only - फोटो : renault india
रेनो ट्राइबर पर कितना डिस्काउंट
रेनो की ओर से सबसे कम कीमत वाली सात सीटर कारों में से एक ट्राइबर भी भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। सात सीटर एमपीवी ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान बनी ट्राइबर पर कंपनी 62 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है। इनमें कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।

ट्राइबर के बीएस-6 के दूसरे चरण वाले वैरिएंट्स पर कंपनी जुलाई महीने में 52 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर दे रही है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये, एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है और लॉयल्टी बेनिफिट के तौर पर 10 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : renault india
रेनो काइगर पर हैं ये ऑफर्स
रेनो की इकलौती कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी की ओर से जुलाई महीने में अधिकतम 77 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट साल बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के तहत बनी यूनिट्स पर दिया जा रहा है। इसमें खास वैरिएंट्स पर कैश बेनिफिट के तौर पर अधिकतम 25 हजार रुपये, कुछ वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये और कुछ वैरिएंट्स पर 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल रहा है और लॉयल्टी कैश बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा पांच हजार रुपये का अतिरिक्त ऑफर ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को दिया जाएगा।
 
 
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बीएस-6 के पहले चरण के नियमों के तहत बनी काइगर के कुछ वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 12 हजार रुपये और आरएक्सई को छोड़कर अन्य वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बेनिफिट के तौर पर 25 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें