हुंडई वर्ना
- फोटो : hyundai
हुंडई की एक और सेडान कार है जो दस लाख रुपये से कम कीमत में मिलती है। हालांकि वर्ना के सिर्फ दो बेस वैरिएंट ही दस लाख रुपये से कम की कीमत में मिलते हैं। इनमें ई और एस प्लस हैं। दोनों ही वैरिएंट में छह स्पीड गियरबॉक्स और पेट्रोल इंजन मिलता है। ई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.44 लाख रुपये और एस प्लस की एक्स शोरूम कीमत 9.84 लाख रुपये है। सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डे नाइट मिरर, सेंट्रल लॉकिंग, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स, इमोबिलाइजर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें -
CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात