मारुति सुजुकी की कारों के लिए देशभर में बंपर बुकिंग हो रही है। कंपनी के लाखों पेंडिंग ऑर्डर हो गए हैं। कंपनी की किन कारों की सबसे ज्यादा डिमांड हो रही है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 की शुरूआत काफी अच्छी हो रही है। साल के पहले ही महीने में कंपनी के पास इतनी ज्यादा बुकिंग्स हो गई हैं कि पेंडिंग ऑर्डर की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की कौन सी कारों की बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
लाखों ऑर्डर पेंडिंग
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी के लिए साल 2023 की शुरूआत काफी अच्छी रही है। कंपनी के पास जनवरी महीने में ही लाखों ऑर्डर पेंडिंग चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पास मौजूदा समय में करीब 4.05 लाख ऑर्डर पेंडिंग हैं। जबकि बुकिंग्स लगातार जारी हैं।
मारुति के पेंडिंग ऑर्डर के लिए नए वाहनों का योगदान काफी ज्यादा है। कंपनी ने कुछ समय पहले हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दो नई एसयूवी को पेश किया था और उनके लिए बुकिंग्स को भी शुरू कर दिया था। मारुति की ओर से पेश की गई एसयूवी जिम्नी को औसतन एक हजार बुकिंग्स रोजाना मिल रही हैं। इस एसयूवी के लिए बुकिंग्स 11 हजार के आंकड़ें को पार कर चुकी है। जबकि दूसरी एसयूवी फ्रॉन्क्स के लिए भी अब तक करीब चार हजार बुकिंग्स हो चुकी हैं। वहीं कंपनी की अन्य एसयूवी ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के लिए काफी ज्यादा बुकिंग्स हो रही हैं।
दिसंबर 2022 की बात करें तो कंपनी के पास तब कुल पेंडिंग ऑर्डर 3.63 लाख थे। इन पेंडिंग ऑर्डर में से 1.19 लाख ऑर्डर नए लॉन्च किए गए मॉडल्स के थे। इन मॉडल्स में ग्रैंड विटारा और ब्रेजा फेसलिफ्ट जैसे मॉडल्स शामिल थे।
कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान दो एसयूवी को पेश किया था। दोनों ही एसयूवी के लिए बुकिंग्स को शुरू भी कर दिया गया था। लेकिन अभी कंपनी ने इन दोनों ही एसयूवी की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही एसयूवी को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।