जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) एक फुल इलेक्ट्रिक Jimny ऑफ-रोडर एसयूवी विकसित कर रही है। वाहन निर्माता ने हाल ही में कार्बन न्यूट्रलिटी के लिए अपनी वैश्विक उत्पाद रणनीति का खुलासा किया है। जिसमें BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन), HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) और ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल के साथ-साथ इथेनॉल, CNG, बायोगैस से चलने वाले मॉडल शामिल हैं। इन सभी वाहनों को वित्तीय वर्ष 2030 तक रोल आउट कर दिया जाएगा। भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक आ जाएगी, इसके बाद 2030 तक अन्य पांच मॉडल आएंगे। जहां एक मॉडल eVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा, वहीं दूसरा जिम्नी 3-डोर का इलेक्ट्रिक वर्जन है।
विज्ञापन
2 of 7
Suzuki Jimny
- फोटो : For Reference Only
सुजुकी जिम्नी इलेक्ट्रिक पहले यूरोपीय बाजार में पेश की जाएगी। जिससे यह इशारा मिलता है कि पांच दरवाजे वाले इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर के रूप में इसे भारतीय बाजार में भी लाने की संभावना है। हालांकि अभी तक मॉडल के भारत में लॉन्च किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
Suzuki jimny
- फोटो : For Reference Only
इसका मतलब यह भी होगा कि जिम्नी को यूके जैसे बाजारों के लिए CO2 नियमों को पूरा करने के लिए एक प्राइवेट व्हीकल के रूप में नया जीवन दिया जाएगा। जहां इसे इस समय एक कमर्शियल व्हीकल के तौर पर बेचा जाता है। मौजूदा मॉडल में 100 bhp पावर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस मॉडल में 4x4 ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
4 of 7
Suzuki EV Plans
- फोटो : Suzuki
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि सुजुकी के ICE-संचालित मॉडल वित्तीय वर्ष 30 तक 60 प्रतिशत घरेलू बाजार को कवर करेंगे। जहां बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 15 फीसदी होगी, वहीं हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में 25 फीसदी हिस्सेदारी होगी। कंपनी 4.39 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और कार्बन न्यूट्रल पोर्टफोलियो को हासिल करने के लक्ष्य के साथ 4.5 ट्रिलियन येन (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Electric Car Wagon R
- फोटो : For Reference Only
सुजुकी ने एक टीजर तस्वीर भी जारी की है, जिससे भारतीय बाजार के लिए संभावित EV लाइन-अप का पता चलता है। टीजर से पता चलता है कि कंपनी देश में Fronx EV और WagonR EV पेश करेगी। इसके अलावा, सुजुकी जिम्नी स्टाइल इलेक्ट्रिक वाहन भी विकासित की जा रही है। हालांकि, मारुति की पहली ईवी एक मिड-साइज एसयूवी होगी जिसे 2024-25 में लॉन्च किया जाएगा। यह कथित तौर पर टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कि 40PL आर्किटेक्चर का एक किफायती वर्जन है।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Motors Auto Expo 2023
- फोटो : Tata Motors
Suzuki Jimny Electric को तैयार किया एक दिलचस्प कदम है। सिर्फ मारुति सुजुकी ही नहीं, टाटा मोटर्स ने भी पुष्टि की है कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ Sierra (सिएरा) लाइफस्टाइल एसयूवी 2025 में आएगी। इसके अलावा, महिंद्रा भी 2030 के आखिर से पहले नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक बड़ी रेंज लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक जिम्नी ईवी के एक बड़े बैटरी पैक के साथ डुअल-मोटर सेटअप के साथ आने की उम्मीद है।
यह बताया गया कि मारुति सुजुकी ने वैगनआर ईवी को लॉन्च करने की अपनी योजना को स्थगित कर दिया है, जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, लेटेस्ट टीजर से इस बात की पुष्टि होती है कि वैगनआर स्टाइल इलेक्ट्रिक वर्जन अभी भी विकसित किया जा रहा है और भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड Fronx के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए बेहद मॉडिफाइड HEARTECT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है।