फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New SUV On Diwali: इस धनतेरस और दीवाली पर घर लाएं ये पांच एसयूवी, नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Thu, 20 Oct 2022 03:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनतेरस और दीवाली के मौके पर जहां कुछ एसयूवी पर लंबी वेटिंग है। वहीं दूसरी ओर कुछ एसयूवी बिना इंतजार किए ही आपको मिल सकती हैं। ऐसी ही पांच एसयूवी की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
टोयोटा हाइराइडर एसयूवी - फोटो : Toyota Bharat

भारत में फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही कार कंपनियों ने कई एसयूवी को बाजार में लॉन्च किया। देखते ही देखते इन एसयूवी को लोगों ने बंपर बुकिंग करवाई। जिसके कारण कुछ एसयूवी पर वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो गया। वहीं कुछ एसयूवी ऐसी भी हैं जिनको हाथों-हाथ घर लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी पांच एसयूवी की जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

2 of 6
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी कार कंपनी टोयोटा ने हाल में ही अपनी नई मिड साइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को लॉन्च किया था। अगर आप भी इस धनतेरस और दीवाली एसयूवी को घर लाने की चाहत रखते हैं तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी का GNV Nio वैरिएंट आसानी से आपको मिल सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये है। एसयूवी में 1.5 लीटर का ताकतवर इंजन मिलता है जिसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

मारुति ग्रैंड विटारा

3 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ग्रैंड विटारा को भी आप बिना ज्यादा वेटिंग कि ही घर ला सकते हैं। कंपनी की ओर से हाल में ही इसे लॉन्च किया गया था और कुछ समय पहले ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हुई है। इस मिड साइज एसयूवी के जेटा और एल्फा वैरिएंट को दीवाली पर घर लाया जा सकता है। इसके जेटा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये और एल्फा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.39 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

हुंडई अल्काजार

4 of 6
हुंडई अल्काजार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार निर्माता हुंडई की एसयूवी अल्काजार को भी इस दीवाली घर लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सात सीटर एसयूवी पर लंबी वेटिंग लिस्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन

किया सेल्टॉस

5 of 6
किया सेल्टॉस - फोटो : सोशल मीडिया

हुंडई की तरह किया की सेल्टॉस पर भी लंबी वेटिंग लिस्ट ना होने का फायदा आपको मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कुछ वैरिएंट पर ज्यादा लंबी वेटिंग नहीं है। जिनमें जीटीएक्स, जीटीएक्स प्लस, एचटीके, एचटीके प्लस पेट्रोल और एचटीएक्स प्लस हैं। इस दमदार मिड साइज एसयूवी के साथ आप अपनी दीवाली और बेहतरीन बना सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

किया सोनेट

6 of 6
किया सोनेट - फोटो : सोशल मीडिया

किया की ही दूसरी एसयूवी है सोनेट। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी धनतेरस और दीवाली के मौके पर घर लाया जा सकता है। इसके एचटीके प्लस पेट्रोल और जीटीएक्स एमटी पेट्रोल वैरिएंट पर ज्यादा वेटिंग नहीं है। इसलिए इनकी आसानी से डिलीवरी मिल सकती है। कुछ डीलर्स आपको इस कार को समय पर देने के साथ ही आकर्षक ऑफर भी दे सकते हैं जिससे आपकी दीवाली पर खुशियां डबल हो जाएंगी।
 

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें