जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू और उसके जॉइन्ट वेंचर ताकाता एयरबैग से संभावित जोखिमों के कारण चीन में कुल 13.6 लाख स्थानीय रूप से उत्पादित और आयातित कारों को वापस मंगाएगा, यानी रिकॉल करेगा। चीन के बाजार नियामक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
चीन के राज्य प्रशासन के बाजार नियमन ने एक बयान में कहा कि तुरंत प्रभावी होने वाला यह रिकॉल 2003-2017 के बीच उत्पादित मॉडलों के लिए है।
नॉर्थईस्ट चीन में स्थित एक जॉइन्ट वेंचर बीएमडब्ल्यू ब्रिलियंस ऑटोमोटिव 598,496 चीन निर्मित कारों को वापस मंगाएगा। जबकि बीएमडब्ल्यू चाइना ऑटोमोबाइल ट्रेडिंग 759,448 आयातित कारों को वापस मंगाएगा। नियामक ने जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि निरीक्षण के बाद जिन वाहनों में खराबी पाई जाएगी, बीएमडब्ल्यू सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए ड्राइवर के फ्रंट एयरबैग को मुफ्त बदल देगा।
बयान में कहा गया है कि यह रिकॉल उन बीएमडब्ल्यू कारों के लिए है जिनके स्टीयरिंग व्हील को कार मालिकों द्वारा फिर से फिट किया गया है। जिसमें खराब ताकाता एयरबैग लगाए गए हो सकते हैं।
जर्मन कार निर्माता ने संभावित रूप से गंभीर या घातक चोटों का कारण बन सकने वाले दोषपूर्ण ताकाता एयरबैग इनफ्लेटर के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में 394,000 वाहनों को भी वापस मंगाया। अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने जुलाई में यह कहा था।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू चीन ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।