मूवी और टेलीविजन स्टूडियो एलकॉन एंटरटेनमेंट ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी पर मुकदमा दायर किया। जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने टेस्ला की नई ऑटोनॉमस Cybercab (साइबरकैब) को बढ़ावा देने के लिए फिल्म "ब्लेड रनर 2049" से जुड़ी तस्वीरों का इस्तेमाल किया।
एलकॉन के सोमवार को दायर किए गए कैलिफोर्निया संघीय मुकदमे में अमेरिकी कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया। और टेस्ला पर एलकॉन और एलन मस्क के स्वामित्व वाले इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता के बीच संबंध का सुझाव देने के लिए "गलत समर्थन" का आरोप लगाया गया।
मुकदमे में कहा गया है, "टेस्ला के साथ साझेदारी पर विचार करने वाले किसी भी विवेकशील ब्रांड को मस्क के अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए, अत्यधिक राजनीतिक, मनमौजी और मनमाने व्यवहार को ध्यान में रखना होगा, जो कभी-कभी नफरत फैलाने वाले भाषण में बदल जाता है।"
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला और वार्नर ब्रदर्स ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
वार्नर ब्रदर्स "ब्लेड रनर 2049" के लिए एलकॉन के डिस्ट्रीब्यूटर थे। इस फिल्म ने 2018 में दो अकादमी पुरस्कार जीते। 1982 की कल्ट क्लासिक ब्लेड रनर के बहुप्रतीक्षित सीक्वल में रयान गोसलिंग और हैरिसन फोर्ड ने अभिनय किया है।
एलकॉन ने कहा कि उसने टेस्ला के 10 अक्तूबर को लाइव-स्ट्रीम किए गए साइबरकैब अनवील के लिए फर्म से तस्वीरों का इस्तेमाल करने के वार्नर ब्रदर्स के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। मुकदमे में कहा गया है कि टेस्ला ने तब साइबरकैब इवेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया, जो हू-ब-हू फिल्म के जैसी थीं।
एक बयान में, एलकॉन ने कहा कि प्रतिवादियों के आचरण से एलकॉन के 'ब्लेड रनर' ब्रांड के भागीदार ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने की संभावना है। जिसमें वे ग्राहक भी शामिल हैं जिनके साथ यह अमेजन प्राइम के लिए अपनी आगामी 'ब्लेड रनर 2099' सीरीज के लिए साझेदारी कर रहा है।"
मुकदमे में विशिष्ट हर्जाने के बारे में नहीं बताया गया, लेकिन कहा गया कि एलकॉन ने ब्लेड रनर 2049 ब्रांड के निर्माण में सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च किए थे। और कहा कि "यहां गबन का वित्तीय पैमाना काफी बड़ा था।"