दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल एलईडी लाइटिंग पैकेज और 7.0 इंच टच डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसमें नेविगेशन का भी फीचर मिलता है। डिस्प्ले में 3-जीबी रैम के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है और इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी कनेक्टिविटी मिलती है। ओला ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के लिए 10 हजार महिलाओं को रोजगार दिया है, जो साल में 20 लाख स्कूटर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा इन स्कूटर्स को अमेरिकी, आस्ट्रेलिया समेट लैटिन अमेरिका में भी निर्यात किया जाएगा।
ओला ने डायरेक्ट-टू-होम सेल्स मॉडल को चुना है और कोई फिजिकल स्टोर नहीं खोला है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करके 499 रुपये की बुकिंग राशि का भुगतान करके बुकिंग कर सकते हैं। ग्राहकों को 'पहले रिजर्व कराओ, पहले पाओ' के आधार पर डिलीवरी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी अक्तूबर से शुरू होगी, साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को अपने स्कूटर्स खरीदने के लिए लोन और ईएमआई की सुविधा भी दे रही है, जिसके लिए कई कंपनियों से करार किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने सात सितंबर को एक बयान में कहा था कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगा। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि बुकिंग राशि या कोई भी अग्रिम भुगतान को तब तक रिफंड किया जा सकता है, जब तक वह यूनिट तमिलनाडु स्थित कारखाने से ग्राहक के पते पर नहीं भेजी जाती।