देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स अपनी सबसे पावरफुल अपाचे लाने जा रही है। TVS Apache RR 310 नाम की यह बाइक 6 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। इस बाइक की झलक सबसे पहले 2016 ऑटो एक्सपो में दिखाई गई थी। तब इसे अकूला 310 के नाम से पेश किया गया था।
पढ़ें: Royal Enfield 'बुलेट' को टक्कर देने आ रहीं ये तीन दमदार बाइक, फीचर्स जान लीजिए
यह बाइक BMW G310R पर आधारित है और इसमें भी उसी इंजन और फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। टीवीएस की इस बाइक में 313 सीसी की सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।