बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रेंज डिस्कवर है। हालांकि कंपनी 125टी और हाल के बंद की गई डिस्कवर 125एसटी सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी।
कंपनी ने अब डिस्कवर के दो नए वैरियंट को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने बजाज डिस्कवर 150एफ और बजाज डिस्कवर 150एस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।
इंजन, माइलेज और कीमत
इस सेगमेंट में बजाज डिस्कवर 150एफ का मुकाबला होंडा स्टनर, यामाहा फेजर जैसी बाइक से होगा। कंपनी ने इसमें 145सीसी 4 वाल्व, डीटीएस-आई इंजन का इस्तेमाल किया है जो 14.5 पीएस पावर और 12.75 एनएम अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि ये बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
बजाज डिस्कवर 150एफ की कीमत 58,739 रुपए (पुणे एक्स शोरूम) और बजाज डिस्कवर 150एस कीमत 51,720 रुपए (पुणे एक्स शोरूम) है।
बजाज डिस्कवर 150एस
बजाज डिस्कवर 150एस सीरीज के लेटेस्ट प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। ये काफी हद तक डिस्कवर 125एसटी से मिलती-जुलती है। कंपनी ने इसमें कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सीट लंबी और स्टाइलिश मिलेगी।
बजाज ने अपनी नई बाइक में 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन का इस्तेमाल किया है। फ्यूल टैंक पर 3डी मैटेलिक डिस्कवर मोनोग्राम, न्यू हेडलाइट्स, न्यू एग्जास, स्टाइलिश फुट पेज, पीछे की तरफ मोनो सस्पेंसन, चौड़े और मोटे टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।