फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: बाइक का क्लच फेल होने से पहले देता है ये 5 सिग्नल्स, न करें नजरअंदाज

Sat, 13 Apr 2024 07:12 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क अमर उजाला नई दिल्ली

सार

बाइक का क्लच भी अहम है। बाइक की क्षमता बढ़ाने में क्लच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जानिए क्लच के नाकाम होने पर किस तरह के सिग्नल दिखते हैं। आप इन सिग्नल्स की पहचान करके बाइक क्लच को वक्त रहते ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bike Care Tips - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। जिसमें काफी लोग मोटरसाइकिल के जरिए लंबी राइड पर जाते हैं। ऐसे में आपको बाइक का खास तरीके से ख्याल रखना है। इसमें बाइक का क्लच भी अहम है। बाइक की क्षमता बढ़ाने में क्लच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जानिए क्लच के नाकाम होने पर किस तरह के सिग्नल देखने को मिलते हैं। आप इन सिग्नल्स की पहचान करके बाइक क्लच को वक्त रहते ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन

माइलेज में गिरावट

बाइक का क्लच फेल होने पर मोटरसाइकिल की माइलेज कम हो जाती है। क्लच प्लेट के खराब होने पर ट्रांसमिशन के दौरान अधिक ईंधन की खपत होती है। ऐसे में सीधे तौर पर माइलेज पर इसका असर पड़ता है। 

क्लच का फिसलना

अगर बाइक का क्लच फिसले तो समझ जाना चाहिए कि मोटरसाइकिल का क्लच फेल हो चुका है। इंजन की आरपीएम बढ़ जाती है और गियरशिफ्टर्स के दौरान स्पीड में इजाफा नहीं होता है। खराब हुई क्लच प्लेट टॉर्क का नुकसान करती है। 

पिकअप और एक्सलेरेशन में कमी

कभी भी बाइक की पिकअप और एक्सलेरेशन में फर्क नजर आए तो एक बार इसकी जांच करनी चाहिए कि बाइक का क्लच खराब तो नहीं हो गया है। अगर कुछ भी ऐसा नजर आता है तो आपको फौरन क्लच प्लेट को बदल देना चाहिए। 
 

वाइब्रेशन पर दें खास ध्यान

बाइक राइडिंग के दौरान अगर गियर लीवर से मजबूत वाइब्रेशन आए तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये क्लच प्लेट में बड़ी खराबी का सिग्नल हो सकता है। 
विज्ञापन

इंजन की तरफ से क्लच से आए आवाज

बाइक चलाते समय इंजन की तरफ से कुछ भी अजीब तरह की आवाज आए तो एक बार क्लच प्लेट की जांच जरूर करनी चाहिए। समय रहते क्लच प्लेट का निरीक्षण करने से किसी भी भारी खर्चे और खराबी से बचा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें