फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: क्या ब्रेक के साथ दबाना चाहिए क्लच? मोटरसाइकिल चलाने वाले भी नहीं जानते सही जवाब!

Mon, 19 Aug 2024 11:47 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अक्सर बाइक के साथ लंबे सफर पर जाते हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, बाइक में ब्रेक के साथ क्या क्लच दबाना चाहिए। इस सवाल का बेहद ही कम लोग सही जवाब जानते हैं जानिए क्या है डिटेल।
विज्ञापन
Bike Tips - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून का देशभर में धूम मचा रहा है। इस मौसम में काफी लोग बाइक से सफर करना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बारिश में बाइक चलाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। अगर गलती से गलत समय पर बाइक का ब्रेक दबा दिया तो बाइक फिसल सकती है। बरसात के मौसम में सड़के गीली होती है, ऐसे में जरा सी लापरवाही से बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है। इस खबर में जानिए क्या है बाइक ब्रेक इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

विज्ञापन

ब्रेक के साथ क्लच दबाना चाहिए?

अगर आप भी बाइक चलाने के शौकीन हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि बाइक ब्रेक के साथ क्या क्लच दबाना चाहिए। दरअसल, काफी लोग ब्रेक के साथ क्लच का इस्तेमाल करते हैं, मगर ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है और मोटरसाइकिल गिर सकती है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो इसमें सुधार कर लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। 

ब्रेक और क्लच का सही इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बाइक की गति हल्की है तो ब्रेक के साथ क्ल्च दबाना सही है। ऐसा करने से इंजन बंद होने से बच जाता है। मोटरसाइकिल धीमी स्पीड से चल रही है तो ब्रेक के साथ क्लच दबाने से गाड़ी नियंत्रण में रहती है। वहीं, दूसरी तरफ, अगर बाइक की रफ्तार ज्यादा है और बाइक को रोकना है तो ब्रेक के साथ क्लच का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और बाइक फिसल सकती है। ऐसे में मोटरसाइकिल के ब्रेक को धीरे-धीरे दबाएं, ताकि बाइक का संतुलन सही रहें। 
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

बाइक की गति अधिक है तो ब्रेक के साथ क्लच का इस्तेमाल करेंगे तो गाड़ी फिसल सकती है। इसके साथ ही अगर क्लच का सही इस्तेमाल नहीं किया तो बाइक का इंजन भी खराब हो सकता है, क्योंकि इंजन अचानक से बंद हो सकता है। मोटरसाइकिल में ब्रेक के साथ क्लच का धीरे-धीरे इस्तेमाल करें, ताकि बाइक किसी भी हादसे से सेफ रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें