फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ather Electric: साल के आखिरी महीने में एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Wed, 07 Dec 2022 02:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथर एनर्जी की ओर से दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इस खबर में हम कंपनी की ओर से दिए गए ऑफर की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy

मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में लगातार मांग बढ़ रही है। बेंगलुरू की स्टॉर्ट अप एथर एनर्जी की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से साल के आखिरी महीने में स्कूटर को खरीदने पर क्या ऑफर मिल रहा है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

मिल रहा यह ऑफर

2 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
एथर की ओर से 31 दिसंबर 2022 तक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आसान फाइनेंस, एक्सचेंज, वारंटी जैसी स्कीम दी जा रही हैं। कंपनी सिर्फ एक रुपये में एक्सटेंडिड बैटरी वारंटी भी दे रही है। कंपनी से बिना ऑफर के एक्सटेंडिड वारंटी लेने पर 6999 रुपये देने होते हैं। लेकिन स्कीम के तहत सिर्फ एक रुपये में बैटरी की वारंटी को तीन साल के साथ ही दो और साल तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह इंट्रोडक्ट्री और लिमिटेड पीरियड के लिए ऑफर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

कम ब्याज पर मिलेगा स्कूटर

3 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी की ओर से निजी बैंक के साथ साझेदारी की गई है। जिसके तहत कंपनी का स्कूटर कम ब्याज दर पर लिया जा सकता है। कंपनी अपजिप स्कीम के तहत 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ 12 से 48 महीने की ईएमआई पर स्कूटर दे रही है। इसके अलावा एडवांस ईएमआई स्कीम के तहत स्कूटर लेने पर 5.99, 6.99 प्रतिशत की ब्याज दर के विकल्प के साथ 12 से 36 महीने की ईएमआई का विकल्प चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Ola December Offer: ओला लाई दिसंबर टू रिमेम्बर ऑफर, जानें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर कितनी मिल रही छूट

मिलेगी फ्री चार्जिंग

4 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी के मुताबिक दोनों में से कोई भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने पर 31 दिसंबर 2023 तक एथर ग्रिड का फ्री एक्सेस दे रही है। कंपनी के ग्रिड चार्जिंग का उपयोग देश में सभी ग्राहक कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी देशभर में 700 से ज्यादा ग्रिड पाइंट्स पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा देती है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

किन स्कूटर पर मिलेगा ऑफर

5 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी की ओर से इस ऑफर को दो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिया जा रहा है। इनमें एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस शामिल हैं। दोनों ही स्कूटर पर 31 दिसंबर 2022 तक यह ऑफर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर

6 of 6
For Reference Only - फोटो : atherenergy
कंपनी मौजूदा समय में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। इनमें एथर 450 एक्स और 450 प्लस हैं। 450 प्लस की एक्स शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है। यह स्कूटर 3.9 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेता है। कंपनी के मुताबिक इसकी ट्रू रेंज 85 किलोमीटर की है। इसकी मोटर से 5.4KW की पावर और 22 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फास्ट चार्जिंग से इसे 10 मिनट में 10 किलोमीटर चलाने के लिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर नहीं मिलते हैं।

वहीं 450 एक्स स्कूटर 3.3 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसकी ट्रू रेंज 105 किलोमीटर है। इसमें लगी मोटर से स्कूटर को 6.2KW की पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फास्ट चार्जिंग से इसे 10 मिनट चार्ज करने के बाद 15 किलोमीटर चलाया जा सकता है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें