फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Index: भारत में हैं दुनिया का दूसरा सबसे भीड़ वाला शहर, 10 किलोमीटर तय करने में लगता है इतना समय

Thu, 16 Feb 2023 12:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनियाभर में लगातार ट्रैफिक में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लगभग हर बड़ा शहर परेशान है। भारत में भी दुनिया का दूसरा सबसे भीड़-भाड़ वाला शहर है। यह शहर कौन सा है और यहां पर कितने समय में कितने किलोमीटर तय कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े शहरों में बढ़ता ट्रैफिक हर किसी के लिए परेशानी बन गया है। दुनियाभर के हर बड़े शहर में वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि थोड़ी सी दूरी तय करने में भी काफी ज्यादा समय लग जाता है। डेनमार्क की एक संस्था की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें भारत के भी एक शहर का नाम है। हम इस खबर में आपको उस शहर की जानकारी के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि वहां कितने किलोमीटर तय करने में कितना समय लग जाता है।

विज्ञापन

क्या है रिपोर्ट

2 of 5
For Reference Only - फोटो : tom tom
डेनमार्क की एक संस्था टॉम-टॉम की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसे ट्रैफिक इंडेक्स 2022 का नाम दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि संस्था ने दुनियाभर के करीब 6 महाद्वीपों के 56 देशों के 389 शहरों को इसमें शामिल किया और उनमें ट्रैफिक का डाटा इकट्ठा किया।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

भारत के यह शहर टॉप पर

3 of 5
For Reference Only - फोटो : tom tom
देश में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में दो शहरों का नाम शामिल है। दूसरे नंबर पर भारत का बेंगलुरू है और छठे नंबर पर महाराष्ट्र का पुणे शहर है। बेंगलुरू में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में किसी भी व्यक्ति को औसतन 29 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है। बेंगलुरू में वाहनों की चलने की औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है। महाराष्ट्र के पुणे में भी 10 किलोमीटर तय करने में 27 मिनट 20 सेकेंड का समय लगता है। यहां पर भी औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

टॉप-10 में शामिल यह शहर

4 of 5
For Reference Only - फोटो : tom tom
दुनियाभर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक और भीड-भाड़ वाले टॉप-10 शहरों में सबसे पहले नंबर पर ब्रिटेन का लंदन आता है। यहां पर ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि लंदन में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसमत 36 मिनट 20 सेकेंड का समय लगता है। लंदन में औसतन स्पीड 14 किलोमीटर प्रति घंटा है। दूसरे नंबर पर बेंगलुरू और तीसरे नंबर पर आयरलैंड का डबलिन शहर है, जहां पर 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 28 मिनट 30 सेकेंड लगते हैं। इनके बाद जापान का सैपरो, इटली का मिलान, भारत का पुणे, रोमानिया का बुचारेस्ट, पेरू का लीमा, फिलीपींस का मनीला और कोलंबिया का बोगोटा शहर शामिल है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के और भी शहर हैं शामिल

5 of 5
For Reference Only - फोटो : tom tom
बेंगलुरू और पुणे के अलावा भी देश के कई और शहर इस लिस्ट में शामिल हैं। दूसरे नंबर पर बेंगलुरू और छठे नंबर पर पुणे के बाद इस लिस्ट में 34वें नंबर पर नई दिल्ली का नंबर आता है। दिल्ली में भी 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 22 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है और यहां औसतन स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली के बाद 47वें नंबर पर मुंबई जैसे शहर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें