यह तो आप जानते ही होंगे कि मानसून के दौरान कभी भी आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। इस मौसम में धूल-मिट्टी और बारिश होने से कार की पीछे यानी बूट स्पेस का शीशा काफी गंदा और गीला हो जाता है। ऐसे में अगर कार में रियर वाइपर की सुविधा नहीं है तो ड्राइवर को पीछे देखने में दिक्कत हो सकती है। धूल-मिट्टी और बरसात के कारण पीछे वाले शीशे से विजिबिलिटी काफी हो गई है। यह परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब कार में रियर कैमरा सेंसर फीचर्स नहीं है तो कार को पीछे करने में बहुत परेशानी होती है। इसी वजह से गाड़ी में रियर वाइपर की सुविधा होनी चाहिए।
अगर कार में रियर वाइपर की सुविधा उपलब्ध है तो ड्राइवर कार के पीछे की तरफ की ब्रेक लाइट को आसानी से साफ कर सकता है। जी हां, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं, यही वजह है कि जब कार में रियर वाइपर नहीं होता है तो ड्राइवर को मेन्युअल तरीके से ब्रेक लाइट को साफ करना पड़ता है। वहीं, ब्रेक लाइट को साफ न करने पर कई बार अंधेरे वाली सड़कों पर हादसा हो सकता है, क्योंकि ब्रेक लाइट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करती है।
कार में रियर वाइपर काफी शानदार सुविधा है। रियर वाइपर कार चालक को किसी लंबे सफर पर काफी मदद करता है। अगर रियर वाइपर साफ और सही स्थिति में है तो कार चालक को पीछे से आने वाले वाहनों की सही जानकारी मिलती है। इस सुविधा की मदद से वाहन की सेफ्टी भी बढ़ जाती है, क्योंकि पीछे से आने वाले वाहनों को ब्रेक लाइट के जरिए सिग्नल दिया जा सकता है। हालांकि, ब्रेक लाइट सही कंडीशन में होनी चाहिए। ऐसे में रियर वाइपर काफी अहम भूमिका निभाता है।