फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxury Cars: किम जोंग उन ने बेड़े में शामिल की मर्सिडीज मेबैक GLS 600! संयुक्त राष्ट्र का प्रतिबंध बेअसर

Thu, 15 Aug 2024 07:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसा लगता है कि किम जोंग उन ने देश में लग्जरी सामानों के आयात पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद अपने बेड़े में एक और लग्जरी कार शामिल कर ली है।
विज्ञापन
Kim Jong Un - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा लगता है कि किम जोंग उन ने देश में लग्जरी सामानों के आयात पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद अपने बेड़े में एक और लग्जरी कार शामिल कर ली है। उत्तर कोरियाई नेता को राज्य-नियंत्रित मीडिया द्वारा जारी की गई तस्वीरों में Mercedes Maybach GLS 600 (मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600) के पास खड़े देखा गया।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त को किम जोंग उन की बख्तरबंद ट्रेन से मर्सिडीज-बेंज एसयूवी का लेटेस्ट मॉडल निकलता हुआ देखा गया। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता ने उत्तरी फ्योंगान में उइजू काउंटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए विशेष ट्रेन का इस्तेमाल किया था।

किम जोंग उन को ट्रेन से जनता को संबोधित करते समय मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 के बगल में खड़े देखा गया। लग्जरी एसयूवी को अप्रैल में दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया टॉप-क्लास मॉडल माना जाता है। इसकी कीमत 175,500 डॉलर से शुरू होती है और 227,400 डॉलर (लगभग 1.9 करोड़ रुपये) तक जा सकती है। 

40 वर्षीय राजनेता के पास लग्जरी कारों का एक बेड़ा है। उनके कलेक्शन में Rolls Royce Phantom (रोल्स रॉयस फैंटम), Mercedes-Maybach S600 Guard (मर्सिडीज-मेबैक एस600 गार्ड), पांचवीं पीढ़ी की मेड-इन-यूएस Cadillac Escalade (कैडिलैक एस्केलेड) और एक Lexus (लेक्सस) बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। ऐसी स्थिति तब है जब संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर ऑटोमोबाइल सहित लग्जरी सामान खरीदने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत, उत्तर कोरिया को लग्जरी कारों और अन्य उच्च-स्तरीय वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध है। इस प्रस्तावों को पहली बार 2006 में प्योंगयांग द्वारा भूमिगत परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद लागू किया गया था। 

2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से पुतिन ने इस साल जून में एक दुर्लभ विदेश यात्रा पर प्योंगयांग का दौरा किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों नेताओं को रूस निर्मित Aurus (ऑरस) लिमोसिन में उत्तर कोरियाई राजधानी के चारों ओर घूमते देखा गया। 
विज्ञापन

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता ने पहली बार उस लग्जरी कार में सवारी की, जो उन्हें इस साल मार्च में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उपहार में दी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें