फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: इन तीन तकनीक के साथ बनें एक्सपर्ट, कार पार्क करने में करती हैं मदद, जानें डिटेल

Sun, 22 Oct 2023 05:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ लोगों को कार चलाने की जगह कार को रिवर्स करने और पार्क करने में दिक्कत होती है। किन फीचर्स के साथ कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
360° Parking Camera System - फोटो : For Refernce Only

अक्सर कुछ लोग काफी आसानी से कार को चलाते हैं। लेकिन उनको कार चलाने की जगह कार को पार्क और रिवर्स करने में काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर ऐसी ही परेशानी आपको भी होती है तो किन फीचर्स का उपयोग करके परेशानी को आसान किया जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कार में रिवर्स कैमरे का उपयोग
मॉडर्न कारों में रिवर्स कैमरे जैसे फीचर को दिया जाता है। कई कारों में इसको ऑफर किया जाता है। अगर आपकी कार में बड़ी स्क्रीन वाला म्यूजिक सिस्टम लगा है तो यह और आसान हो जाता है। क्योंकि रिवर्स करते हुए कार में कैमरे से आप आसानी से पीछे की ओर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन

3 of 4
Car Reverse Parking Alert - फोटो : सांकेतिक

मिलते हैं पार्किंग सेंसर
जिन कारों में रिवर्स कैमरे को नहीं दिया जाता। उनमें पार्किंग सेंसर्स जरुर दिए जाते हैं। पार्किंग सेंसर के कारण कार को पीछे करने के साथ ही पार्क करना काफी आसान हो जाता है। अगर आपकी कार में कैमरा नहीं है लेकिन पार्किंग सेंसर हैं तो कार पार्क करने के साथ ही रिवर्स करने पर अगर कोई चीज आपकी कार के पीछे काफी पास आ जाती है, तो आपको अलर्ट मिलता है और कार को बिना नुकसान हुए रोका जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : nissan india
मिलता है 360 कैमरा
कुछ कम कीमत वाली कारों में भी इस फीचर को दिया जाने लगा है। 360 डिग्री कैमरे के साथ अगर आपकी कार को पार्क या रिवर्स करना हो तो काफी आसानी हो जाती है। इस फीचर के कारण कार के हर ओर की जगह या किसी चीज को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे ड्राइवर को काफी ज्यादा सुविधा हो जाती है। जिससे कार को बिना नुकसान हुए ही कार को पार्क या रिवर्स किया जा सकता है। इसके साथ ही कार को बार-बार सही तरीके से पार्क या मोड़ने में समय भी कम लगता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें