फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS160 Review: कैसी है बजाज पल्सर एनएस160 बाइक, फीचर्स, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Sun, 26 Mar 2023 01:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजाज ऑटो की ओर से 150 सीसी सेगमेंट में पल्सर एनएस160 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह बाइक कितनी दमदार है और इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से 150-160 सीसी सेगमेंट में पल्सर एनएस160 को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की यह बाइक किन खूबियों के साथ आती है, कितनी क्षमता का इंजन इसमें दिया गया है और जिस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है, क्या उतनी कीमत में एनएस160 को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा।


विज्ञापन

देखने में कैसी है बाइक

2 of 8
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से पल्सर एनएस160 को स्ट्रीटफाइटर लुक देने की कोशिश की गई है। नेकेड स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ इसमें कई खास फीचर्स को ऑफर किया जाता है। एनएस160 2023 वर्जन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी हो गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बाइक को परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर बनाया गया है। एनएस160 में कंपनी ने 160.3 सीसी का ऑयल कूल्ड ट्विन स्पार्क फोर वॉल्व एफआई डीटीएस-आई इंजन दिया है। जिससे बाइक को 17.2 पीएस और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने ऑयल कूल्ड तकनीक को इस बाइक में दिया है। इसके साथ ही फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी बाइक में दिया जा रहा है जिससे एवरेज बढ़ता है। इस बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को एक लीटर पेट्रोल में 45 से 47 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

क्या हैं खूबियां

4 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक की खूबियों की बात करें तो इसमें सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। लेफ्ट साइड में न्यूट्रल लाइट, इंजन चेक, हेडलाइट, बैटरी जैसी जरूरी चीजों की जानकारी दी गई है। बीच में आरपीएम मीटर को एनॉलॉग रखा गया है और इसमें फ्यूल की जानकारी दी गई है। इसी में एबीएस की जानकारी भी मिल जाती है और राइट साइड में इसकी जानकारी मिलती है कि बाइक को किस गियर में चलाया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें समय, स्पीड, किलोमीटर की जानकारी भी मिलती है। अगर बाइक को ज्यादा आरपीएम पर चलाया जाता है तो एक निश्चित आरपीएम पर पहुंचने के बाद इसमें आरपीएम लिमिट की लाइट जल जाती है, जिससे राइडर को इस बात की जानकारी मिल जाती है कि आरपीएम को कम करने की जरूरत है। इसके साथ ही राइड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन को भी दिया है। जिससे मोड़ पर बाइक चलाते हुए राइडर को शानदार कंट्रोल मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

कैसी है परफॉर्मेंस

5 of 8
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj
बजाज की ओर से परफॉर्मेंस सीरीज के तौर पर एनएस सीरीज को ऑफर किया जाता है। इस सीरीज की यह बाइक 160 सीसी इंजन के साथ मिलती है। शुरूआत में बाइक को चलाने पर आपको यह अंडर पावर लग सकती है लेकिन जब इसे पांच हजार आरपीएम या उससे ज्यादा पर चलाया जाता है तो इसकी पावर राइडर को महसूस होती है। पांच हजार आरपीएम के बाद बाइक काफी अच्छे से चलती है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

6 of 8
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
बाइक में खूबियों की बात करें तो इसमें कंपनी की ओर से 17 इंच के टायर दिए गए हैं। इसके साथ ही आगे के पहिये पर 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है जबकि पीछे के पहिये पर 230 एमएम का डिस्क मिलता है। पल्सर एनएस 160 के 2023 वर्जन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। अब इस बाइक में सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

कितनी है कीमत

7 of 8
For Reference Only - फोटो : bajaj auto
कंपनी की ओर से पल्सर एनएस160 की एक्स शोरुम कीमत 134675 रुपये तय की गई है। हालांकि शहर, राज्य में टैक्स में बदलाव के कारण इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

क्यों खरीदें और क्यों ना खरीदें

8 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
अगर आप कम कीमत में ज्यादा ताकतवर बाइक को खरीदना चाहते हैं तो बजाज की पल्सर एनएस160 को खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आप इसे ट्रैफिक के बीच कम आरपीएम पर चलाना चाहते हैं तो इसकी जगह दूसरी बाइक को चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें