Bajaj Auto ने Pulsar रेंज की अपनी लोकप्रिय 125 cc की बाइक को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। यह पल्सर रेंज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है।
इंजन
नई Bajaj Pulsar 125 BS6 में 124.4 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन में अब फ्यूल इंजेक्शन मिलेगा जो 12 PS का पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। पुराने BS4 मॉडल की तुलना में नए BS6 इंजन के पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही, इसमें पुराने मॉडल की तरह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
स्टाइल और लुक
नई Bajaj Pulsar 125 cc में सिर्फ नया BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है। इसके अलावा नई बाइक में ज्यादातर चीजें पुराने मॉडल की तरह ही हैं। बाइक की स्टाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई बाइक के पेंट स्कीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पल्सर 125 BS6 बाइक पहले की तरह Neon Blue (नियोन ब्लू), Solar Red (सोलर रेड), Platinum Silver (प्लेटिनम सिल्वर) रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है।
फीचर्स
बजाज ने नई पल्सर की लागत को कम रखने के लिए, इसमें पहले जैसा ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। पल्सर के पहले के मॉडल्स 150 cc, 180 cc और 220 cc में भी यही इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया था। बाइक के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें अलॉय व्हील्स, सिंगल-पीस सीट, वुल्फ-आइड हैलोजन हेडलाइट, कलर्ड रियर पिलियन ग्रैब रेल, कलर्ड पल्सर लोगो और डुअल-एलईडी टेललाइट्स शामिल हैं।
ब्रेक
नई Bajaj Pulsar 125 cc में दिए गए ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें 240 mm का फ्रंट डिस्क (वैकल्पिक) और 130 mm का रियर ड्रम ब्रेक शामिल है। सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ब्रेक्स सीबीएस के साथ मिलकर काम करते हैं। सस्पेंशन की बात करें तो बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में ट्विन गैस शॉक एब्सॉर्बर दिए गए हैं।
कीमत
कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 69,997 रुपये से शुरू होती है। पुराने BS4 मॉडल की तुलना में यह 7,500 रुपये महंगी हो गई है। पल्सर 125 बीएस6 को ड्रम और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। जहां बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत 69,997 रुपये रखी गई है, वहीं डिस्क वेरिएंट की कीमत 74,118 रुपये है।