For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटर में राउंड स्क्रीन दी गई है जिसमें स्पीड, स्टेटस ऑफ चार्जिंग, ड्राइविंग मोड की जानकारी सहित सभी जानकारियां आप देख सकते हैं। हैंडल से नीचे की ओर स्कूटर में एक बॉक्स दिया गया है। जिसमें थोड़ा सामान रखने के साथ ही टूल किट, फर्स्ट एड किट और सफर के दौरान अपने फोन या अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है। सीट को अच्छे से डिजाइन किया गया है जिससे सफर के दौरान परेशानी नहीं होती। स्कूटर में बूट स्पेस थोड़ा कम लगता है जिसे बेहतर किया जा सकता है। खास बात यह है कि बूट स्पेस में एक छोटी लाइट दी गई है, जिससे अंधेरे के समय थोड़ी लाइट मिलने से सहूलियत होती है। चेतक इलेक्ट्रिक के बूट स्पेस को उपयोग करने के लिए हैंडल में बटन दिया गया है जिससे इसे आसानी से खोला जा सकता है।
बैटरी चार्ज करने के लिए भी सीट के अंदर ही चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ऐसे में बैटरी चार्ज करने के लिए आपको सीट खोलकर चार्ज करना होगा। सुरक्षा के लिहाज से यह एक बेहतर विकल्प है। बाकी स्कूटर्स की तरह इसमें पीछे बैठने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल्स को अच्छे से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा स्कूटर को स्लोप पर खड़ा किया जाता है तो ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ती है लेकिन इसमें एक बटन दिया जाता है जिसे रियर ब्रेक लीवर पर दिया गया है। इसके जरिए ब्रेक लगाकर आप बटन दबा दें तो स्कूटर वहीं लॉक हो जाता है यह आगे या पीछे नहीं होता और अगर रियर ब्रेक लीवर को हल्का दबाया जाए तो यह आसानी से अनलॉक हो जाता है।
- Black Spot: ,