फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: ऑटोमोबाइल उद्योग को फरवरी में हर सेगमेंट में नुकसान, थोक बिक्री में 23.4 प्रतिशत की गिरावट

Fri, 11 Mar 2022 01:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फरवरी 2022 में ऑटोमोबाइल थोक बिक्री 23.4 प्रतिशत घटकर 1,328,027 यूनिट्स रह गई और साल-दर-साल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी 2022 में ऑटोमोबाइल थोक बिक्री 23.4 प्रतिशत घटकर 1,328,027 यूनिट्स रह गई और साल-दर-साल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। ऑटो उद्योग के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


फरवरी 2021 में, वाहन उद्योग ने कुल 1,735,909 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। इसमें पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल के डीलर्स को ओईएम डिस्पैच शामिल हैं। 

कार बिक्री - फोटो : For Reference Only
यात्री वाहनों की बिक्री घटी
फरवरी 2022 में यात्री वाहनों की बिक्री 6.5 प्रतिशत घटकर 262,984 यूनिट्स रही। जो 2021 के इसी महीने में 281,380 यूनिट्स थी। इस वर्ष फरवरी में यात्री कारों की बिक्री 133,572 यूनिट्स, यूटिलिटी व्हीकल्स (यूवी) की बिक्री 120,122 यूनिट्स और वैन की बिक्री 9,290 यूनिट्स रही। 

Mahindra Thar - फोटो : For Reference Only
यूवी की बिक्री लगातार इजाफा
दिलचस्प बात यह है कि पिछले एक साल में जहां यात्री कारों और वैन की बिक्री में गिरावट आई है, वहीं यूवी की बिक्री लगातार बढ़ रही है। फरवरी 2020 में 78,674 यूनिट्स से, यह सेगमेंट फरवरी 2021 में 114,350 यूनिट्स तक पहुंचा और फिर फरवरी 2022 में 120,122 यूनिट्स की बिक्री तक बढ़ गया है।

सियाम के आंकड़ों में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, टाटा मोटर्स और वोल्वो ऑटो की बिक्री शामिल नहीं है। 

Three Wheeler - फोटो : For Reference Only
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "फरवरी 2022 के महीने में यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया श्रेणियों में फरवरी 2021 की तुलना में बिक्री में गिरावट आई है। सेमीकंडक्टर की कमी, नए नियमों के कारण लागत में बढ़ोतरी, कमोडिटी की उच्च कीमतों, उच्च रसद लागत आदि जैसी सप्लाई की लगातार पेश आ रही चुनौतियों ने ऑटो उद्योग के ओवरऑल बिक्री को प्रभावित किया है।"

उन्होंने कहा, "उद्योग यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संभावित प्रभाव को करीब से देख रहा है, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो सकती है।" 

Bikes - फोटो : For Reference Only
फरवरी 2022 में दोपहिया श्रेणी की बिक्री में सबसे ज्यादा कमी आई जो 27.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,037,994 यूनिट्स रही। जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,426,865 यूनिट्स थी। ओईएम ने 3,44,137 स्कूटर, 658,009 मोटरसाइकिल और 35,848 मोपेड की बिक्री दर्ज किए। 

Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
फरवरी 2021 में 27,656 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले फरवरी 2022 में तिपहिया वाहनों ने 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27,039 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यात्री वाहन की बिक्री पिछले साल 18,617 यूनिट्स से बढ़कर 19,369 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन

Commercial Vehicle - फोटो : For Reference Only
हालांकि, माल वाहक की बिक्री पिछले साल फरवरी में 9,039 यूनिट्स की तुलना में इस साल घटकर 7,670 यूनिट्स रह गई।

सियाम ने कहा कि फरवरी 2022 के महीने में यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 1,795,514 यूनिट्स रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें