किसी ने बिल्कुल सच ही कहा है कि शौक और जुनून के आगे सब कुछ फीका है। ऑनलाइन गेम पबजी (प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड) खेलने के शौकीन एक युवक को इस गेम से इतना प्यार हुआ कि उसने अपनी गाड़ी को ही ‘पबजी’ में बदल दिया। युवक ने अपनी एसयूवी को पबजी थीम में कनवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
एसयूवी पर पबजी थीम पर बेस्ड स्टीकर्स
2 of 6
PUBG Bullet Nexon
पबजी गेम का खुमार देश के युवाओं पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। गेम खेलने के शौकीन विनय कपूर नाम के युवक ने अपनी टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी पर पबजी थीम पर बेस्ड स्टीकर्स और एसेसरीज लगवा दीं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘vinaykapoor99’ पर कार का वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
रेड राइनो किट लगाई
3 of 6
tata Nexon side profile
विनय ने कार को पबजी थीम पर बेस्ड स्टीकर्स, स्लोगंस और रेप्लिका मिमिकिंग इक्विमेंट लगाए हैं। पबजी एसेसरीज से अलग उन्होंने लुक को और अग्रेसिव बनाने के लिए रेड राइनो किट लगाई है।
स्पोक को रेड कलर से पेंट
4 of 6
PUBG PAN Tata Nexon
नेक्सन कार के फ्रंट ग्रिल पर उन्होंने रेड शेड, बोनट लिफ्ट बैंड, अलॉय व्हील्स के एक स्पोक को रेड कलर से पेंट किया है। वहीं विंडो लाइन पर रेड कलर की हाइलाइट दी है। वहीं पीछे की तरफ कस्टम डिफ्यूजर लगाया है।
विज्ञापन
बोनट पर पबजी का बड़ा विजेता लीग का बैज
5 of 6
PUB tata Nexon interior
कार के एक्सटीरियर पर पबजी स्लोगन लगाए हैं। फ्रंट बोनट पर पबजी का बड़ा विजेता लीग का बैज लगाया है। कार के साइड क्लैडिंग पर अलग-अलग तरह के पबजी स्टिकर लगाए हैं। वहीं डिफ्यूजर फिन पर फॉक्स स्नाइपर बुलैट लगाई हैं। इंटीरियर को रेड जैरी स्टाइल दिया है। डेशबोर्ड पर पैन रखा है।