फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लान्चिंग की कतार में हैं कई प्रीमियम हैचबैक्स कारें, मारुति बलेनो और एलीट i20 से है टक्कर

Sat, 04 May 2019 05:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kia Motors - फोटो : सांकेतिक
एसयूवी सेगमेंट के अलावा लोग प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को भी पसंद कर रही है। यही वजह है कि टॉप-10 कारों में मारुति बलेनो दूसरे नंबर पर है। बलेनो का मुताबला ह्यूंदै एलीट आई20 से है। प्रीमियम हैचबैक की सक्सेस के पीछे मुख्य वजह है प्रीमियम फीचर्स के साथ इनका छोटा साइज। जानते हैं जल्द ही लांच होने वाली प्रीमियम हैचबैक कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

होंडा जैज

2 of 6
Honda Jazz Launch - फोटो : सांकेतिक
होंडा अपनी चौथी पीढ़ी की जैज पर काम कर रही है। जैज पर से अगले साल ऑटो एक्सपो में लांच किया जा सकता है। नई जैज वर्तमान म़ॉडल के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगा, लेकिन होंडा उसमें कुछ बदलावों और सेफ्टी फीचर्स के साथ लांच करेगी। होंडा नई जैज को एमपीवी लुक दे सकती है। जैज का इंटीरियर सिविक और CRV जैसा दिया जा सकता है। जैज को पेट्रोल, हाइब्रिड और डीजल पॉवरट्रेन के साथ मैनुअल और ऑटो में लांच किया जा सकता है।
लांचिंग- 2020 (अनुमानित)
अनुमानित कीमत- 7 से 9 लाख रुपये
विज्ञापन

टोयोटा ग्लैंजा

3 of 6
Toyota Glanza Blue
टोयोटा ग्लैंजा असल में मारुति बलेनो का री-इंजीनियर्ड वर्जन है। इसमें सुजुकी की बजाय टोयोटा का बैज होगा। इस प्रीमियम हैचबैक को 6 जून का लांच किया जाएगा। दोनों मॉडल दिखने में एक जैसे होंगे, केवल फ्रंट में नई क्रोम फिनिशिंग वाली ग्रिल लगी होगी। ग्लैंजा में बलेनो वाली अलॉय व्हील लगे होंगे। ग्लैंजा में बलेनो वाला इंटीरियर होगा और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर होंगे। ग्लैंजा को दो ट्रिम्स और 3 साल की वारंटी के साथ लांच किया जाएगा। इसमें 1.2 लीटर के बीएस-6 पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
लांचिंग- 6 जून, 2019
अनुमानित कीमत- 8 से 9.5 लाख रुपये

टाटा अल्ट्रोज

4 of 6
Tata Altroz
टाटा मोटर्स ने 2019 के जिनेवा मोटर शो में नई अल्ट्रोज हैचबैक को शोकेस किया था। यह 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस 45X कंसेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। टाटा इस कार को जुलाई 2019 में लान्च करेगी। अल्ट्रोज को अल्फा प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। इस प्रीमियम हैचबैक की डिजाइन थीम इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 पर बेस्ड है। अल्ट्रोज में नई ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स और नया बंपर मिलेगा। अल्ट्रोज में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। इसका इंटीरियर डिजाइन नेक्सन से प्रेरित है। अल्ट्रोज में पेट्रोल इंजन लगा होगा और कंपनी अगले साल इसका इलेक्ट्रिक वैरियंट भी लान्च करेगी।
लांचिंग- दूसरी छमाही, 2019
अनुमानित कीमत- 7 से 9 लाख रुपये
विज्ञापन

निसान माइक्रा

5 of 6
Nissan Micra
निसान ने आधिकारिक तौर पर नई जेनरेशन माइक्रा को कुछ साल पहले लांच किया था, जिसे एडवांस वी-प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। लेकिन कंपनी ने इस मॉडल को भारत में लांच नहीं किया। वहीं जैपनीज कार कंपनी निसान के नए मॉडल को उसी डिजाइन थीम पर भारत में लांच कर सकती है। नई हैचबैक में मॉडर्न इंटीरियर के साथ कई नए फीचर होंगे। हालांकि नई हैचबैक के इंजन के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ  पेट्रोल और डीजल दोनों में लांच की जा सकती है।
लांचिंग- 2021 (अनुमानित)
अनुमानित कीमत- 7 से 9 लाख रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किआ हैचबैक

6 of 6
Kia Rio
किओ मोटर्स में अपनी नई प्रीमियम हैचबैक पर काम कर रही है और अगले साल तक लांच कर सकती है। हालांकि इस साल किआ क्रेटा से मुकाबले के लिए अपनी एसयूवी लांच करेगी। किआ की नई हैचबैक Rio प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसमें काफी कुछ कंपोनेंट्स ह्यूंदै एलीट आई20 के शामिल किए गए हैं। नई हैचबैक चार मीटर से छोटी होगी और इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, रिवर्स कैमरा जैसे फीचर होंगे। इस हैचबैक को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में लांच किया जाएगा।  
लांचिंग- 2020 (अनुमानित)
अनुमानित कीमत- 7 से 9 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें