फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha R15 V4 : यामाहा ने लॉन्च के कुछ ही दिनों में शुरू की नई स्पोर्ट्स बाइक YZF-R15 V4 की डिलीवरी, जानें फीचर्स और कीमत

Sat, 25 Sep 2021 10:44 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई स्पोर्ट्सबाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारत दुनिया का पहला देश है जहां कंपनी ने न्यू-जेनरेशन R15 को उतारा है। 
विज्ञापन
2021 Yamaha YZF-R15 V4 - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha YZF-R15 V4 Delivery Starts : Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने हाल ही में देश में अपनी न्यू-जेनरेशन YZF-R15 V4.0 मोटरसाइकिल को लॉन्च करने का एलान किया। नई स्पोर्ट्सबाइक के साथ, कंपनी ने भारत में Aerox 155 स्कूटर भी लॉन्च किया है। अब लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई स्पोर्ट्सबाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारत दुनिया का पहला देश है जहां कंपनी ने न्यू-जेनरेशन R15 को उतारा है। 
विज्ञापन


जापानी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक की चौथी पीढ़ी का मॉडल है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और हाई-स्पेक M में उतारा है। यामाहा ने नई YZF-R15 V4.0 बाइक की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1,67,800 रुपये से 1,79,800 रुपये के बीच रखी गई है। इस कीमत पर यह पिछले मॉडल की तुलना में कम से कम 10,000 रुपये महंगी है। यामाहा ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक के न्यू जनेरेशन मॉडल को कई सारे अपडेट्स के साथ पेश किया है। 

नई R15 V4 को भारत में पांच अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। साथ ही, बाइक की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो इसमें कुछ फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स दिए गए हैं।नई मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ-साथ क्विक शिफ्टर सहित कई अपडेट्ड फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि आमतौर पर यह फीचर्स सिर्फ हायर और ज्यादा प्रीमियम सुपरबाइक में देखने को मिलती हैं। 

नई बाइक के अन्य अहम हाईलाइट्स की बात करें तो इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ YZF-R1 से प्रेरित एक नया एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड शामिल हैं। 

बाइक के एक्सटीरियर में हुए बदलावों की बात करें तो, बाइक को पूरी तरह से नया स्टाइल दिया गया है जो नई Yamaha YZF-R7 से प्रेरित है। बाइक के फ्रंट को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि इसे एक बड़ी बाइक का लुक और बेहतर एयरोडायनमिक्स दिया जा सके। न्यू-जेनरेशन R15 को एक नई रेंज-टॉपिंग M ट्रिम भी मिला है जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

इंजन और पावर
नई अपडेटेड स्पोर्ट्स बाइक में 155 cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर अधिकतम 18.4 PS का पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें