रिवर्स गियर का कम से कम प्रयोग करें
जब भी आप अपनी कार को घर में या फिर कहीं बाहर पार्क करतें हैं तो ऐसे पोजिसन में पार्क करें कि आपको दोबारा निकलने के लिए रिवर्स गियर का प्रयोग न करना पड़े। इसका कारण यह है कि जब कार का इंजन ठंडा होता है उस समय ज्यादा ईंधन खपत होता है और यदि काफी देर से खड़ी कार को रिवर्स किया जायेगा तो और भी ज्यादा ईंधन की खपत होगी।
न्यूट्रल करना ना भूलें
जब आप सड़क पर होतें है और सामने सिग्नल होता है तो आप अपनी कार के इंजन को बंद करना ना भूलें। यदि आपको 20 से 30 सेकेंड से ज्यादा देर तक रुकना हो तो इंजन को ऑफ कर दें। इससे आप दिन भर में ज्यादा से ज्यादा ईंधन की खपत को कम कर सकेंगे।
बार बार गियर बदलने से बचें
जब आप कार चलाते हैं तो यह हमेशा ध्यान रखें कि कार के गियर को सावधानी पूर्वक बदलना बेहद आवश्यक होता है। यात्रा के दौरान कम से कम गियर बदलने की प्रक्रिया का प्रयोग करें। जब आप को जरूरत हो उसी वक्त गियर बदलें।