फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक सड़क सुरक्षा सम्मेलन: गडकरी स्वीडन के बुनियादी ढांचा मंत्री से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Wed, 19 Feb 2020 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी स्वीडन के बुनियादी ढांचा मामलों के मंत्री टॉमस एनरॉथ से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। गडकरी स्वीडन में हो रहे वैश्विक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बुधवार को जारी एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देश 2030 तक सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक रुपरेखा तैयार करेंगे। 
 
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गडकरी 19-20 फरवरी को स्टॉकहोम में सड़क सुरक्षा पर पर तीसरे उच्च स्तरीय वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह सम्मेलन 2030 तक सड़क सुरक्षा से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर है। 
विज्ञापन

स्टॉकहोम प्रवास के दौरान गडकरी स्वीडन के बुनियादी ढांचा मामलों के मंत्री टामस एनरॉथ, विदेश व्यापार मंत्री अन्ना हॉलबर्ग और व्यापार, उद्योग एवं नवप्रवर्तन मामलों के मंत्री इब्राहिम बायलन के अलावा ब्रिटेन की सड़क सुरक्षा मंत्री बैरोनेस वेरे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 

नितिन गडकरी विश्व बैंक के उपाध्यक्ष (दक्षिण एशिया) हर्ट शॉफर के साथ भी बातचीत करेंगे।

गडकरी की यात्रा में स्वीडन-भारत परिवहन सुरक्षा और नवप्रवर्तन भागीदारी बैठक शामिल हैं, जिसमें कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शामिल होंगे। 

इस दौरान भारत और स्वीडन की कंपनियां कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर सकती हैं।

मंत्री बुधवार को स्वीडन के लॉजिस्टिक वाहन विनिर्माता वॉल्वो के गॉथनबर्ग स्थित कारखाना गये। उनके साथ भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलीन भी थे। 
विज्ञापन

दो दिवसीय सम्मेलन का मकसद सड़क सुरक्षा को वैश्विक एजेंडे पर लाना और सुरक्षित सड़क को लेकर वैश्विक समुदाय की प्रतिबद्धता को दोहराना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें