फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: महिंद्रा की नई एसयूवी ने पास किया क्रैश टेस्ट, ग्लोबल एनसीएपी से मिली 5 स्टार रेटिंग

Thu, 11 Nov 2021 12:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

XUV700 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS या एंटीलॉक ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड हैं। इसके टॉप वेरिएंट में साइड एयरबैग, साइड हेड कर्टेन एयरबैग, ESC और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahindra XUV700 एसयूवी को खरीदारों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। Mahindra XUV700 ने इस त्योहारी सीजन में अब तक 75,000 की भारी बुकिंग हासिल कर एक ब्लॉकबस्टर बन गई है। इसके साथ ही Mahindra XUV700 ने अब एक टॉप सेफ्टी स्कोर हासिल कर लिया है। XUV700 को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। संभावित 17 में से 16.03 नंबर हासिल करके, कार 2014 के बाद से टेस्ट किए गए भारतीय निर्मित वाहनों में से सबसे अधिक रेटेड है।

विज्ञापन

 

बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर
कार के स्ट्रक्चर को भी स्टेबल तौर पर रेट किया गया है। आगे के पैसेंजर्स को संभावित चोटें भी मामूली रहती हैं और क्रैश टेस्ट डमी इंजरी एनालिसिस पर किसी भी नारंगी या लाल रंग को नहीं देखना बहुत अच्छा है। Mahindra XUV700 ने भी बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर हासिल किया है, जिसमें अधिकतम 49 में से 41.66 नंबर मिले हैं।

टुवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डेविड वार्ड ने कहा, “महिंद्रा को 5-स्टार परफॉर्म करने वाली XUV700 के साथ वाहन सेफ्टी के लिए जारी कमिटमेंट का परफॉर्म करते हुए देखना बहुत शानदार है। व्यस्कों और बच्चों के लिए हाई लेवल की सेफ्टी भारतीय मोटर वाहन बाजार की स्पीड के जरूरी इंडीकेटर हैं।”

विज्ञापन




 

XUV700 में मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स 
5-स्टार नतीजे पाने के लिए, एक कार को साइड इफेक्ट सेफ्टी का वैल्यूएशन भी पास करना होता है और इसलिए, साइड इफेक्ट टेस्ट में एक दूसरी कार का भी क्रैश टेस्ट किया गया। Mahindra XUV700 ने यहां भी हाई स्कोर किया। XUV700 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस या एंटीलॉक ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड हैं।

हाइजेस्ट वेरिएंट में साइड एयरबैग, साइड हेड कर्टेन एयरबैग, ESC या इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और यहां तक कि ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी हैं।ग्लोबल एनसीएपी का कहना है कि यह महिंद्रा को और अधिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ग्लोबल एनसीएपी ने कार पर AEB का टेस्ट करने का फैसला लिया और इसलिए यह टॉप वेरिएंट को लैंड्सबर्ग के पास पेनजिंग एयरबेस में ले गया और कार के ADAS सिस्टम का टेस्ट किया गया। यहां भी, टेस्ट ने एक शानदार सफलता हासिल की।

XUV700 क्रैश टेस्ट के नतीजों के बारे में बोलते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट चीफ वेलुसामी आर ने कहा, “हमें भरोसा था कि XUV700 पर किए गए इंटरनल टेस्ट के बेस पर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करेगी। हम अधिकतम सेफ्टी, परफॉर्म और एफिशिएंसी के लिए टेक-इनेबल फीचर्स से लैस कारों का निर्माण कर रहे हैं।”

जल्द शुरू होगी डीजल वेरिएंट की डिलीवरी
Mahindra फिलहाल पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी कर रही है, जिसकी शुरुआत 30 अक्तूबर से हुई थी। XUV700 एसयूवी के डीजल वेरिएंट की डिलीवरी नवंबर के आखिरी हफ्ते से की जाएगी। 

वेरिएंट्स, इंजन और पावर
Mahindra XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉरक्स का विकल्प भी है। महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 

फीचर्स
XUV700 में कई हाई-एंड के साथ-साथ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ काफी लोडेड केबिन मिलता है। इसमें 3डी साउंड के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को एलेक्सा वॉयस इंटीग्रेशन सपोर्ट मिलता है। XUV700 में ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें