Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने मंगलवार को घोषणा की है कि भारत में Jaguar I-Pace Black (जगुआर आई-पेस ब्लैक) की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
Jaguar I-Pace Black Booking : Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने मंगलवार को घोषणा की है कि भारत में Jaguar I-Pace Black (जगुआर आई-पेस ब्लैक) की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक्सक्लूसिव न्यू एडिशन ब्लैक पैक और एक पैनोरामिक सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन
जगुआर आई-पेस ने वैश्विक पहचान हासिल की है और अपने उत्कृष्ट डिजाइन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। अब, आई-पेस ब्लैक के निर्माण से ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एसयूवी की अपील और बढ़ गई है।
दमदार परफॉर्मेंस
Jaguar I-Pace Black इलेक्ट्रिक एसयूवी में 90 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह 294 kW का पावर और 696 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटर से यह ई-एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.8 सेकंड में पकड़ लेती है।
विज्ञापन
एकस्टीरियर लुक, साइज और कलर
एसयूवी के एक्स्टीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें 48.26 सेमी (19) डायमंड टर्न्ड विद ग्लॉस डार्क ग्रे कंट्रास्ट व्हील्स द्वारा स्वच्छ, समकालीन लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। आई-पेस ब्लैक आकर्षक रंगों की पूरी श्रृंखला में उपलब्ध है, जिसमें अरूबा और फैरलॉन पर्ल ब्लैक प्रीमियम मैटेलिक पेंट शामिल हैं। Jaguar I-Pace साइज में 4,682 मिमी लंबी, 2,139 मिमी चौड़ी और 1,566 मिमी उंची होगी। वहीं इसमें 2,990 मिमी का व्हीलबेस दिया जाएगा।
फीचर्स
I-Pace के बेस वेरिएंट में 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग सिस्टम, फुल-लेंथ ग्लास, ड्यूल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, InControl कनेक्टेड कार टेक को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इस कार के टॉप-एंड वेरिएंट में एडेप्टिव मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, विंडसर लेदर स्पोर्ट सीट और हैंड्स-फ्री बूट मिलेगा जो ग्राहकों को काफी पसंद आने वाला है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, "आई-पेस ब्लैक इस बहु-पुरस्कार विजेता बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की अपील को बढ़ाता है, जिससे यह और भी विशिष्ट और बेहतर बन जाता है।"
जगुआर लैंड रोवर वाहन 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बंगलूरू (3), भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई (2), कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि में 28, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मैंगलोर, मुंबई (2), नोएडा, पुणे, रायपुर, सूरत और विजयवाड़ा में अधिकृत आउटलेट के जरिए उपलब्ध हैं।